Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal and Panipat won their matches in handball.

Karnal News: हैंडबॉल में करनाल और पानीपत जीते मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Karnal and Panipat won their matches in handball.
राज्य स्तरीय इंटर-कॉलेज  हैंडबॉल प्रतियोगिता में करनाल टीम की ​खिलाड़ी से बाॅल लेने का प्रयास क
करनाल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय इंटर-कॉलेज बैडमिंटन एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हैंडबॉल के मुकाबले राजकीय महिला महाविद्यालय के शादा मैदान में हुए। हैंडबॉल महिला वर्ग के पहले मुकाबले में राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की टीम ने टीकाराम महिला महाविद्यालय सोनीपत को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में आर्य महाविद्यालय पानीपत की टीम ने दयानंद महाविद्यालय हिसार को हराकर अगले चरण में जगह बनाई।
विज्ञापन

बैडमिंटन महिला वर्ग में टीकाराम महिला महाविद्यालय सोनीपत और नीलम विश्वविद्यालय कैथल की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में नीलम विश्वविद्यालय कैथल की टीम फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता की शुरुआत में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और खेल भावना, अनुशासन व निष्पक्षता के साथ खेलने की शपथ ली। 28 से 30 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों की करीब 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा मुख्य अतिथि और उच्चतर शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. दीपक संधू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कपिल अत्रेजा ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल की टीम की एकतरफा जीत
हैंडबॉल का पहला मुकाबला राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल और टीकाराम महिला महाविद्यालय सोनीपत के बीच खेला गया। शुरुआत से ही करनाल की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच पर पकड़ बना ली। तीसरे मिनट में करनाल की टीम ने पहला गोल किया। सोनीपत की टीम ने भी गोल करने के प्रयास किए, लेकिन शुरुआती मौके भुनाने में सफल नहीं रही। इसका फायदा उठाते हुए करनाल की टीम ने लगातार चार गोल किए। दूसरे हाफ में सोनीपत की टीम ने वापसी की कोशिश करते हुए दो गोल किए, लेकिन करनाल की टीम ने तीन और गोल दाग दिए। इस तरह मुकाबले में करनाल का दबदबा बना रहा और टीम विजेता रही।

राज्य स्तरीय इंटर-कॉलेज  हैंडबॉल प्रतियोगिता में करनाल टीम की खिलाड़ी से बाॅल लेने का प्रयास क

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed