फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karna Stadium, police stations and Smart City offices are also defaulters.

Karnal News: कर्ण स्टेडियम, थाने-चौकी और स्मार्ट सिटी कार्यालय भी डिफॉल्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Karna Stadium, police stations and Smart City offices are also defaulters.
राम सारस्वत
विज्ञापन

करनाल। स्कूल और पटवारखाने का बिजली कनेक्शन काटने के बाद अब बिजली निगम की ओर से अन्य डिफॉल्टर महकमों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में कर्ण स्टेडियम के अलावा पुलिस थाने और चौकी व स्मार्ट सिटी कार्यालय भी बिजली निगम के डिफॉल्टर हैं। निगम को दिए हुए नोटिस की अवधि खत्म हो चुकी है, ऐसे में यदि समय रहते भुगतान नहीं हुआ तो कार्रवाई होना तय है। नई जारी हुई सूची में कर्ण स्टेडियम सबसे बड़ा डिफॉल्टर है। खेल विभाग का 34 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने कहा कि सरकारी दफ्तर होने का मतलब यह नहीं कि बिल माफ हो जाएगा। बिल जमा नहीं तो कार्रवाई तय है। निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है और चरणबद्ध अभियान चलाया जा रहा है। शहर का कर्ण स्टेडियम भारी बकाया के साथ सबसे ऊपर है। दो दिनों में बिल जमा न कर पाने की स्थिति में बिजली निगम यहां का कनेक्शन काट देगा। इसके अलावा डीडीपीओ कार्यालय पर, रोडवेज के नए बस स्टैंड और करनाल स्मार्ट सिटी पर भी बकाया हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग, सदर थाना, राम नगर थाना, नारी निकेतन, वन स्टॉप सेंटर, महिला आश्रम और प्रेम नगर स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल (बॉयज) सहित कई अन्य संस्थानों पर भी हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की देनदारी है। सभी के कनेक्शन 1 मार्च से पहले काटे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कनेक्शन कटे, उधर विभागों में हलचल

पटवारखाने की बिजली कटने के बाद अन्य विभागों में हलचल तेज हो गई है। कई कार्यालयों ने अपने बकाया का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। विभागीय स्तर पर फाइलें खंगाली जा रही हैं ताकि भुगतान कर कार्रवाई से बचा जा सके। अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने कहा कि अभियान अभी और तेज होगा। बिजली निगम को राजस्व की आवश्यकता है। बकाया वसूली के लिए किसी भी विभाग को छूट नहीं दी जाएगी।
---
विभागवार बकाया राशि-

विभाग/कार्यालय बकाया राशि (रुपये में)

कर्ण स्टेडियम
34,11,816
पटवारखाना
6,59,882

डीडीपीओ
4,51,590
रोडवेज नया बस स्टैंड
2,60,000
करनाल स्मार्ट सिटी
1,73,777
सिंचाई विभाग
1,62,812
नारी निकेतन
1,35,378
सदर थाना
1,26,758
सदर चौकी
75,991

पंचायत भवन
82,208
वन स्टॉप सेंटर
51,715

महिला आश्रम
50,000

राम नगर थाना
1,38,000
प्रेम नगर गवर्नमेंट हाई स्कूल (बॉयज)
60,000।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed