फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kanha's devotees came out on the streets of Karnanagari

Karnal News: कर्णनगरी की सड़कों पर निकले कान्हा के भक्त

Sun, 05 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kanha's devotees came out on the streets of Karnanagari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी में शनिवार की शाम कान्हा के भक्त संकीर्तन करते हुए निकले। शहर में रामनगर की सड़कों पर ढोलक की थाप पर हरे रामा-हरे कृष्ण की गूंज रही। मौका था हरे कृष्ण संघ की कृष्ण-बलराम यात्रा का। भजनों पर भावविभोर भक्त नाचते रहे। लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
राम नगर के सनातन धर्म मंदिर में शनिवार शाम को भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के रथ को कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया। कृष्ण और बलराम जी को विराजमान कर आरती की गई। आरती के बाद अतिथियों ने भगवान के रथ के आगे नारियल फोड़ा और झाडू लगाकर सफाई की। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के रथ को रस्से से खींचा।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सनातन धर्म मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा ने चार खंबा चौक, आर्य समाज प्रेम नगर, राजकीय स्कूल प्रेम नगर, पीएनबी बैंक, पाला डेयरी से होते हुए आघी पार्क चौक पर पहुंचने के बाद सनातन धर्म मंदिर में विश्राम लिया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संघ के जानकी बल्लभ दास और नीलांचल दास, ध्रुव दास, सचिदुलाल दास, अनंत कृष्ण और अनंत रूप दास आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने रास्ते में बनाई रंगोली
शोभायात्रा के रास्ते को जगह-जगह रंगोली बनाकर सजाया गया। यात्रा में चल रहीं महिला श्रद्धालु रथ के आगे के रास्ते में रंगोली बनाती हुई चल रही थीं। शोभायात्रा के जाने के बाद भी ये रंगोलियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed