फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Junior advocates hope to receive everything from facilities to financial assistance.

Karnal News: जूनियर अधिवक्ताओं की उम्मीदें, सुविधाओं से लेकर आर्थिक मदद तक मिले

Thu, 10 Sep 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 10 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Junior advocates hope to receive everything from facilities to financial assistance.
कनव दीप सिंह
करनाल। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं के बीच चर्चाएं तेज हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी जहां अपने एजेंडे और प्राथमिकताएं अधिवक्ताओं के सामने रख रहे हैं, वहीं जूनियर अधिवक्ताओं ने भी अपनी अपेक्षाएं स्पष्ट करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि चुनाव के बाद नई टीम केवल चुनावी वादों तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित काम करे। खासकर महिला अधिवक्ताओं के लिए स्वच्छ और पर्याप्त शौचालय, जूनियर के लिए आर्थिक सहायता, काम के अवसर और सीनियर-जूनियर के बीच बेहतर कार्य वातावरण उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायत पेटी बनी है, तो कार्रवाई भी हो
जूनियर अधिवक्ता मंजू ने बताया कि बार परिसर में सुझाव और शिकायत के लिए बॉक्स तो बनाया गया है, लेकिन उसमें आने वाली शिकायतों पर नियमित कार्रवाई नहीं होती। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों से उम्मीद है कि शिकायतों के लिए केवल व्यवस्था बनाने के बजाय उनकी निगरानी और समाधान की प्रक्रिया भी तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शौचालयों में नियमित हो सफाई
जूनियर महिला अधिवक्ता तमन्ना शर्मा ने कहा कि शौचालयों की नियमित सफाई होनी चाहिए। महिला शौचालयों में सेनिटरी नैपकिन और उनके निस्तारण के लिए मशीनों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि महिला अधिवक्ताओं को परेशानी न हो। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर करवाना चाहिए।
कॉमन रूम छोटा, बैठने व खाना खाने की जगह बढ़े
जूनियर अधिवक्ता मानसी ने बताया कि महिला अधिवक्ताओं के लिए बना कॉमन रूम काफी छोटा है। एक साथ अधिक अधिवक्ताओं के बैठने, आराम करने या खाना खाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। प्रत्याशियों को बेहतर कॉमन स्पेस और काम करने के लिए सुविधाजनक जगह उपलब्ध कराने के प्रयास करने चाहिए।
जूनियर के लिए फंड की व्यवस्था होनी चाहिए
जूनियर अधिवक्ता मंजु ने कहा कि शुरुआती दौर में जूनियर अधिवक्ताओं के सामने आर्थिक चुनौतियां रहती हैं। कई अधिवक्ताओं के लिए कोर्ट आने-जाने और रोजमर्रा के खर्च का प्रबंध करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में बार एसोसिएशन को जूनियर अधिवक्ताओं के लिए किसी प्रकार के फंड की व्यवस्था करनी चाहिए।
सीखने के साथ कमाई के अवसर भी मिलें
जूनियर अधिवक्ता दीक्षा ने कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए अनुभव हासिल करने के साथ खर्च की भी चुनौती होती है। प्रत्याशियों को ऐसे अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में काम करना चाहिए, जहां प्रशिक्षु और जूनियर अधिवक्ता अपनी कानूनी जानकारी और कौशल को बढ़ाने के साथ कुछ आर्थिक आय भी प्राप्त कर सकें।
महिला वकीलों के लिए हों सुविधाएं
जूनियर अधिवक्ता महक ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं के लिए स्वच्छ और पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था सबसे जरूरी सुविधाओं में शामिल है। शौचालयों की नियमित सफाई के साथ महिला हाइजीन से जुड़ी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जीतने वाले प्रत्याशी इन पर काम करेंगे।

समस्याएं सुनने के लिए नियमित व्यवस्था बने
अधिवक्ता अनुष्का ने कहा कि जूनियर अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए बार एसोसिएशन की टीम को नियमित उपलब्ध रहना चाहिए। कई बार जूनियर अपनी समस्या या जरूरत खुलकर सामने नहीं रख पाते। ऐसे में यदि नियमित संवाद की व्यवस्था हो तो उनका समाधान किया जा सकता है।
जूनियर अधिवक्ताओं की प्रमुख अपेक्षाएं :
जूनियर अधिवक्ताओं के लिए वेलफेयर फंड की व्यवस्था।
जरूरतमंद जूनियर को आने-जाने व शुरुआती खर्च में सहायता।
सीनियर-जूनियर के बीच सम्मानजनक और सहयोगात्मक माहौल।
प्रशिक्षु व जूनियर अधिवक्ताओं को काम सीखने के साथ आय के अवसर।
महिला शौचालयों की नियमित सफाई और बेहतर सैनिटेशन।
महिला शौचालयों में सेनिटरी नैपकिन और निस्तारण मशीनों की व्यवस्था।
महिला अधिवक्ताओं के लिए बड़ा और सुविधाजनक कॉमन रूम।
बैठने, काम करने और खाना खाने के लिए पर्याप्त स्थान।
सुझाव/शिकायत बॉक्स में आने वाली शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई।
जूनियर अधिवक्ताओं से नियमित बातचीत के लिए बार एसोसिएशन की स्थायी व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed