{"_id":"690bad9aafe8e592fb070d8e","slug":"jobandeep-dilraj-and-prabhdeep-top-the-turban-competition-karnal-news-c-18-knl1008-774177-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दस्तार प्रतियोगिता में जोबनदीप, दिलराज और प्रभदीप अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दस्तार प्रतियोगिता में जोबनदीप, दिलराज और प्रभदीप अव्वल
Thu, 06 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
असंध। गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के अवसर पर बीएसजी ने गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा बिलौना में एक दस्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें रणजीत सिंह सोहल, दमनप्रीत सिंह व गुरसेवक सिंह ने जज की भूमिका अदा की। पहली प्रतियोगिता 12 वर्ष आयु के प्रतिभागियों की हुई। इसमें जोबनदीप सिंह ने पहला, गुरदीप सिंह ने द्वितीय व यशवीर सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरी में 13 वर्ष से 17 वर्ष तक की आयु में प्रभदीप सिंह प्रथम, अंगदजोत सिंह द्वितीय और गुरवंश सिंह तृतीय रहे। तीसरी में 18 वर्ष से ऊपर की आयु में दिलराज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति चिह्न, नगद राशि व दस्तार भेंट कर पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन