फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jewellery looted from a woman going to the field

Karnal News: खेत में जा रही महिला से लूटे जेवरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jewellery looted from a woman going to the field
करनाल/घरौंडा। बलहेड़ा गांव में एक वृद्ध महिला के साथ दो युवकों ने मारपीट कर लूटपाट की। मां ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार की देर शाम 72 वर्षीय हमेली अपने खेत से चारा लेने के लिए गई थी। जैसे ही वह खेत की तरफ जा रही थी दो युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसके गले से सोने की चेन व कानों से कुंडल छीन लिए। दोनों युवक गांव के ही बताए जा रहे हैं। मारपीट के दौरान महिला ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों से दौड़कर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायल अवस्था में महिला को घरौंडा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बलहेड़ा में एक वृद्ध महिला के साथ लूटपाट की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed