फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jalandhar man abducted from Delhi, dumped in Karnal after 12 days

Karnal News: जालंधर के व्यक्ति का दिल्ली से अपहरण, 12 दिन बाद करनाल में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Jalandhar man abducted from Delhi, dumped in Karnal after 12 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल।
जालंधर के बसी गांव निवासी कार्तिक (50) का 8 दिसंबर को दिल्ली से अपहरण किया गया। चार आरोपी 12 दिनों तक उन्हें गाड़ी में घुमाते रहे। उनकी पिटाई की। काबू में रखने के लिए नशा देते रहे। बेसुध हालत में शुक्रवार देर रात को करनाल में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर भाग गए। सदर थाना पुलिस ने उनको उठाकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। परिजन को सूचना दी। शनिवार को परिजन थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई न कराने की कहकर पीड़ित को जालंधर ले गए।

सदर थाना पुलिस के अनुसार कार्तिक ने बताया कि वह आभूषण के खाली डिब्बे बेचने का काम करते हैं। काम के सिलसिले में 7 दिसंबर को दिल्ली गए थे। अगले दिन 8 दिसंबर को दिल्ली में चार अज्ञात लोगों ने उनको नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपी उन्हें अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे। कार्तिक ने बताया कि जब भी होश आता तो आरोपी उसे या तो दवाई खिला देते थे या फिर नशे का कोई पदार्थ सुंघा देते थे। जिस कारण वो बेहोश हो जाता था। आरोपियों ने उन्हें इसी तरह से नशे की हालत में रखा। होश में आने पर आरोपी उनकी पिटाई भी करते थे। पीड़ित ने बताया कि उनको आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


---

पुलिस कर रही जांच

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि कार्तिक को चार आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर फेंक कर चले गए थे। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी थी। सदर थाने की टीम ने कार्तिक को अस्पताल पहुंचाया था। उस समय भी वह नशे की हालात में थे। लूटपाट होने की बात भी बोल रहे थे। पुलिस ने इसकी सूचना परिजन को दी। शनिवार को परिजन ने थाने में पहुंचकर पुलिस कार्रवाई न करने की बात कही। परिजन कार्तिक को अपने साथ घर ले गए। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed