{"_id":"65b18ccd3837494b8d0f41e4","slug":"inld-national-vice-presidents-pa-fraud-worth-lakhs-karnal-news-c-246-1-sknl1019-12905-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पीए से लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पीए से लाखों की धोखाधड़ी
Thu, 25 Jan 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती के पीए अशोक कुमार को बैंक में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप रसूलपुर निवासी पुष्पिंद्र पर लगा है। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिवानी के जमालपुर गांव निवासी अशोक कुमार ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 साल से इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबाला के खानपुरा गांव निवासी प्रकाश भारती के साथ निजी सहायक के रूप में रह रहा है। उनका कार्यालय व घर दोसड़का में भी है। 28 अगस्त 2022 को रसूलपुर निवासी पुष्पिंद्र ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया था। उस समय वह कैथल के गांव नीमवाला निवासी विनोद कुमार के साथ उसके घर पर गया था।
वहां पुष्पिंद्र व उसके पिता व पत्नी मिली थी। तब आरोपी पुष्पिंद्र ने उसे पंजाब नेशनल बैंक में सरकारी चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोपी ने उसे कहा था कि पीएनबी में चपरासी की पोस्ट निकली हुई है। चपरासी लगवाने के लिए आरोपी ने तीन लाख रुपये खर्च बताया था। सरकारी नौकरी लगने के लालच में आकर उसने आरोपी को तीन लाख रुपये दे दिए। लेकिन रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसे नौकरी पर नहीं लगवाया।
विज्ञापन
नौकरी नहीं लगने पर जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रुपये वापस लेने के लिए कई बार मौजिज लोगों की पंचायतें भी हुई। पंचायत में रुपये वापस देने का वादा कर बाद में आरोपी रुपये देने से मना कर देता था। अब आरोपी ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया।। जांच अधिकारी एसआई सतीश का कहना है कि अशोक कुमार की शिकायत पर आरोपी पुष्पिंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।