फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Injured for opposing obscene gesture from wife

Karnal News: पत्नी से अश्लील इशारे के विरोध पर किया घायल

Sat, 15 Jul 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 15 Jul 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Injured for opposing obscene gesture from wife

विज्ञापन
करनाल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई महिला से मनचले ने अश्लील इशारे किए। पति के विरोध करने पर मनचले ने धारदार हथियार से घायल कर दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना उचाना गांव की है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके बेटे की बहू छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव ही रहने वाला आरोपी सोनू ने महिला के साथ अश्लील इशारे किए। महिला ने मनचले की हरकतों के बारे में पति को बताया। पति ने विरोध किया तो मनचले ने धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

पति के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उधर, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है, मगर पुलिस को आरोपी का सुराग तक नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से शराब बेचता करता है मनचला
आरोप है कि गांव में आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। दिन भर आरोपी के पास शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। गांव में आने-जाने वाली लड़कियों के साथ भी छेड़छाड़ करता है। लड़कियों के साथ पहले भी आरोपी छेड़छाड़ कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed