{"_id":"61479eff8ebc3eb6f973b6cd","slug":"industrial-units-will-get-cheap-electricity-during-the-cold-nights-of-five-months-karnal-news-knl837751185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीनों की सर्द रातों में औद्योगिक इकाइयों को मिलेगी सस्ती बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीनों की सर्द रातों में औद्योगिक इकाइयों को मिलेगी सस्ती बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव शर्मा
करनाल। जिले के उद्यमियों को उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) आने वाले दिनों में रात्रि के दौरान सस्ती बिजली देने जा रहा है। यह लाभ उन औद्योगिक इकाइयों को ही मिलेगा जो उच्चशक्ति (11000 वोल्ट) की विद्युत लाइन से जुड़ी हैं। वह भी सिर्फ सर्दियों के मौसम में यानी एक नवंबर-2021 से 31 मार्च-2022 तक तक औद्योगिक इकाइयों को सस्ती बिजली मिलेगी।
करनाल की कृषि यंत्र उपकरण उद्योग एवं फार्मा इंडस्ट्री देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना खास पहचान बना चुकी है। करोड़ों रुपये का टर्नओवर है। इसलिए बिजली की भी अच्छी खपत है। अधिकांश औद्योगिक इकाइयां दिन के समय में ही चलती हैं। कुछ ही इकाइयां ऐसी हैं जो चौबीस घंटे चलती हैं। लेकिन सर्द रातों में लेबर आदि के अभाव में लगभग सभी औद्योगिक इकाइयां बंद ही रहती हैं।
अधिकांश इकाइयों में उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के उच्चशक्ति की लाइन वाले ही कनेक्शन हैं। इन दिनों औद्योगिक इकाइयों को 6.65 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है। अधीक्षक अभियंता सुधारक तिवारी ने बताया कि सर्दियों में एक नवंबर 2020 से 31 मार्च-2022 तक उच्चशक्ति की लाइन वाली औद्योगिक इकाइयों को रात्रि के दौरान सस्ता टैरिफ देते हुए 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जाएगी। जबकि दिन के समय में दर 6.65 रुपये ही रहेगी।
विज्ञापन
इसलिए दी जा रही सुविधा
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम औद्योगिक इकाइयों पर सस्ती बिजली देने की मेहरबानी यूं ही नहीं करने जा रहा है, इसके पीछे भी एक खास बजह है। बताते हैं कि जिन संस्थानों, घरों में बिजली खपत गर्मियों में रात व दिन दोनों में होती है, सर्द रातों में वही खपत घटकर आधे कम रह जाती है। जबकि उत्पादन तो उतना ही रहता है। परिणाम यह होता है कि सर्दियों के मौसम में बिजली वितरण निगम के पास बिजली सरप्लस हो जाती है। जिसे संभालना भी मुश्किल हो जाता है। खपत न होने से बिजली की बड़ी हानि निगम को उठानी पड़ती है। इसी कारण बिजली वितरण निगम चाहता है कि औद्योगिक इकाइयां रात्रि के दौरान भी पूरी क्षमता के साथ चले। जिससे निगम की सरप्लस बिजली की खपत हो सके। यही कारण है कि निगम ने उद्यमियों को रात के दौरान सस्ती बिजली देने का एलान किया है, ताकि उन्हें रात को भी उद्यमों को संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
सर्दियों में बिजली की खपत कम होने से बिजली सरप्लस हो जाती है। जिसकी खपत के लिए उद्यमियों को इंडस्ट्री रात्रि के दौरान चलाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ही विभाग ने एक नवंबर-2021 से 31 मार्च-2022 तक उच्चशक्ति की लाइन से संचालित औद्योगिक इकाइयों को रात नौ बजे से सुबह 5:30 बजे तक सस्ते टैरिफ पर 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देने का फैसला किया है। दिन के समय पूर्ववत सामान्य बिजली की दरें लागू रहेंगी।
- सुधाकर तिवारी, अधीक्षक अभियंता उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम, करनाल