फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Increase in visual impairment in children due to increasing use of mobile and TV

Karnal News: मोबाइल और टीवी के बढ़ते प्रयोग से बच्चों में बढ़ा दृष्टि दोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Increase in visual impairment in children due to increasing use of mobile and TV
- सिर्फ पांच वर्ष तक के बच्चों को चश्मा लगाने की पड़ रही जरूरत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। मोबाइल, टीवी पर अधिक समय बिताने के कारण अधिकतर बच्चों में दृष्टि दोष बढ़ रहा है। जिस कारण बचपन में ही बच्चों को देखने के लिए चश्मा का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण बच्चे खेल-कूद के स्थान पर अपना अधिकतर समय मोबाइल या टीवी पर बिता रहे हैं। जहां पहले बुजुर्ग होने पर या फिर किसी चोट के कारण आंखों में चश्मा लगाने की जरूरत पड़ती थी वहीं आज सिर्फ पांच वर्ष तक के बच्चों को चश्मा लगाने की जरूरत पड़ रही है। जो गंभीर और चिंता का विषय है।

क्या है दृष्टि दोष

नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतिका ने बताया कि दृष्टि दोष वह स्थिति है जिसमें आंख की लंबाई अधिक या कम होने पर किसी भी आकृति का प्रतिबिंब रेटिना यानी पर्दे पर एक साथ नहीं बनता है, जिसके कारण व्यक्ति को दूर या पास की वस्तु धुंधली दिखाई देती है। इस प्रकार के दोष को दृष्टि दोष कहते हैं।
विज्ञापन


दृष्टिदोष के प्रकार

नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष मित्तल ने बताया कि दृष्टिदोष दो प्रकार का होता है। इसमें मायोपिया या निकट दृष्टि दोष व हाईपरमेट्रोपिया या दूर दृष्टि दोष शामिल है। मायोपिया या निकट दृष्टि दोष से प्रभावित व्यक्तियों को दूर की वस्तु धुंधली दिखाई पड़ती है। मायोपिया या निकट दृष्टि दोष सामान्यत: बचपन से शुरू होता है और स्कूल में जा रहे बच्चों में ज्यादा देखा जाता है। इस दोष को नेगेटिव नंबर का चश्मे पहनकर ठीक किया जा सकता है। हाईपरमेट्रोपिया या दूर दूर दृष्टि दोष वाले व्यक्तियों को दूर और पास दोनों वस्तुओं को देखने में कठिनाई होती है। इस दोष को प्लस चश्मे से ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में दृष्टि दोष के लक्षण

- धुंधला या अस्पष्ट दिखाई पड़ना।

- नजदीक का काम करने समय सिर दर्द।

- आंख पर दबाव या पानी आने की शिकायत।

- ब्लैक बोर्ड पर लिखे अक्षरों का साफ दिखाई न देना।

- टीवी को नजदीक से देखना।

- दूर की वस्तुओं को देखते समय आंखों को सिकोड़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed