{"_id":"6b0526bf4eb6a52a2908d98e","slug":"ignou-exams-1-69-lakh-students-from-haryana-to-appear-arriving-at-exam-center-30-minutes-early-is-mandatory-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू की परीक्षा: हरियाणा के 1.69 लाख विद्यार्थी देंगे पेपर, 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू की परीक्षा: हरियाणा के 1.69 लाख विद्यार्थी देंगे पेपर, 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी
Tue, 24 Nov 2026 11:25 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:25 AM IST
सार
इग्नू ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र यानी हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो सत्रों में होगी।
विज्ञापन
अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
नौकरी, कारोबार और घर की जिम्मेदारियों के बीच दूरस्थ शिक्षा के जरिये पढ़ाई कर रहे प्रदेश के 1.69 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा की घड़ी आ गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर सत्र की वार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। इस बार परीक्षा की खास बात यह है कि सामान्य परीक्षा केंद्रों के साथ प्रदेश की 11 जेलों में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां बंद 1492 बंदी और कैदी भी अपनी पढ़ाई का मूल्यांकन कर सकेंगे। परीक्षाएं 14 जनवरी 2027 तक चलेंगी।
विज्ञापन
परीक्षाओं के संचालन के लिए इग्नू के करनाल क्षेत्रीय केंद्र की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 30 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करनाल, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत और रोहतक शामिल हैं। करनाल में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बुद्धा कॉलेज, विनायक पॉलिटेक्निक काछवा और जिला जेल शामिल हैं। इस व्यवस्था के तहत नियमित विद्यार्थियों के साथ जेलों में बंद परीक्षार्थियों को भी परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
दो सत्रों में होगी परीक्षा, आधे घंटे पहले पहुंचना जरूरी
इग्नू ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र यानी हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो सत्रों में होगी। सुबह का सत्र 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम का सत्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र के साथ विश्वविद्यालय का पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य है। इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी, नियंत्रकों को दिया प्रशिक्षण
परीक्षाओं को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए क्षेत्रीय केंद्र की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों के नियंत्रकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें प्रश्नपत्रों की सुरक्षित प्राप्ति और वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव, परीक्षा रिकॉर्ड के संधारण और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के पालन की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी विषयवार परीक्षा तिथियों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध डेटशीट से जरूर जांच लें।
अधिकारी के अनुसार
परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाएं 25 नवंबर से 14 जनवरी 2027 तक चलेंगी। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र और विश्वविद्यालय का पहचान पत्र साथ लाना होगा। निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। - डॉ. धर्मपाल, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल
