फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If any dirt is seen anywhere in the city, the zone in-charge and the inspector will be punished.

Karnal News: शहर में कहीं गंदगी दिखी तो नपेंगे जोन प्रभारी और दरोगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
If any dirt is seen anywhere in the city, the zone in-charge and the inspector will be punished.
बैठक को संबो​धित करते अतिरिक्त निगमायुक्त अशोक कुमार। प्रवक्ता निगम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में करनाल को पहले पायदान पर लाने के लिए नगर निगम ने कार्ययोजना में बदलाव किया है। अब शहर में नगर निगम दृश्यमान स्वच्छता यानी चारों तरफ सफाई दिखे, ऐसी व्यवस्था बनाने पर काम करेगा। इसके लिए विशेष तौर पर स्वच्छता टीमों में तैनात जोन प्रभारियों और दरोगा को जिम्मेदारी सौपी गई है। एक सप्ताह बाद किसी भी क्षेत्र में गंदगी के ढेर दिखाई नहीं देंगे। बकायदा स्वच्छता के बाद सभी जोन प्रभारी एक सप्ताह बाद प्रमाणपत्र सौंपेंगे। यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित दरोगा और जोन प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही जागरूकता गतिविधियां भी बढ़ाई जाएंगी और अतिक्रमण पर भी शिकंजा कसेगा।

अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने सफाई शाखा व सुगम स्वच्छता एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक की। उन्होंने जोन प्रभारियों को स्पष्ट किया कि शहर की साफ-सफाई को लेकर औचक निरीक्षण जल्द शुरू होंगे। शहर में मौजूद सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की भी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने नियमित दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगमायुक्त द्वारा सफाई कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में नगर निगम करनाल को पहले पायदान पर लाना है। इसलिए नगर निगम व सुगम स्वच्छता एजेंसी एक टीम के रूप में कार्य करें, ताकि मुकाम को हासिल कर सकें। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, संदीप कुमार व ऊषा रानी, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह, स्वच्छ भारत मिशन टीम से अंकित कुमार, रिजवान, विनोद दहिया, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, मोटीवेटर दीपमाला, महेन्द्र व कुलदीप तथा सुगम स्वच्छता एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को जागरूक करेगी एजेंसी
नगर निगम की मोटीवेटर टीम व सुगम स्वच्छता एजेंसी को शहर में आईईसी गतिविधियां बढ़ाएगी। जागरूकता के लिए विभिन्न जगहों पर रोजाना गतिविधियां चलाई जाएंगी। इसके लिए एजेंसी प्रतिनिधियों द्वारा मासिक प्लान दिया जाएगा। जो भी गतिविधि चलाई जाएगी, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर उसकी रिपोर्ट रोजाना अपलोड होगी। साथ ही जोन प्रभारी एजेंसी द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी करेंगे।


यह होंगी गतिविधियां-
- सुबह के समय रिहायशी क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर कचरा पृथक्करण, टिप्परों की चैकिंग व स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।

- शाम को मार्केट क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। सभी दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों के पास दो डस्टबिन हैं या नहीं, इसकी जांच होगी।

- सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न हो और दुकानों व रेहड़ियों द्वारा अतिक्रमण न किया गया हो, इसकी भी जांच की जाएगी।

नो वेंडिंग जोन में नहीं लगेगी रेहड़ी-फड़ी
शहर में नो वेंडिंग जोन क्षेत्र में निगरानी बढ़ेगी। यहां कोई भी रेहड़ी व फड़ी नहीं लगने दी जाएगी। नगर निगम की ओर से शहर की पांच प्रमुख सड़कें महाराजा अग्रसेन चौक से श्रीमद्भगवद् गीता द्वार, आंबेडकर चौक से लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, पुराने कमेटी चौक से रणबीर हुड्डा चौक (कर्ण कैनाल पुलिया), आईटीआई चौक से सेक्टर-9 पुलिया तक और महाराणा प्रताप चौक से ताऊ देवी लाल चौक जीटी रोड तक के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed