फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Honouring ceremony of medal winning Haryanvi players of Asian Games 2023 in Karnal

Karnal: 22 एशियन खेल विजेताओं का सम्मान, सीएम मनोहर लाल ने किया दो नई शूटिंग रेंज खोलने का एलान

Fri, 20 Oct 2023 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 12:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलों की सूची बहुत लंबी है, जिसमें हरियाणा का अपना स्थान है। हरियाणा सरकार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये देती है। आज कुल 81 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। 

विज्ञापन
Honouring ceremony of medal winning Haryanvi players of Asian Games 2023 in Karnal
करनाल में एशियन गेम्स के विजेताओं के साथ सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में हुए राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एशियन गेम्स में हरियाणा का डंका बजाने वाले 22 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कर्ण स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और नौकरी का ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि एशियन गेम्स में देश ने 107 पदक जीते हैं। इनमें 33 पदक हरियाणा के 44 खिलाड़ी लेकर आए हैं। इनमें से 22 खिलाड़ियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया है। देश को कुल 41 फीसदी तक पदक दिलाने में हरियाणा का योगदान है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार की तरफ से पंचकूला में और झज्जर में दो नई शूटिंग रेंज खोली जाएंगी। फरीदाबाद और यमुनानगर में तीरंदाजी रेंज खोलेंगे। इसके अलावा पदक विजेताओं को वीटा घी का एक-एक टीन देने का भी एलान किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Assembly: अग्निवीर अमृतपाल समेत 41 दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने सत्र पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन केवल सम्मान का ही नहीं गर्व और आभार का भी दिन है। हरियाणा के खिलाड़ियों पर हमें गर्व है जिनके आभार स्वरूप हम सब यहां इकट्ठा हुए हैं। देश द्वारा जीते गए किसी भी प्रतियोगिता में 41 फीसदी तक मेडल हरियाणा के युवा लेकर आते हैं। हमारे खिलाड़ी आने वाले भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करते हैं। घर से निकलकर जब एक खिलाड़ी खेल के मैदान तक पहुंचता है तो पूरा गांव एक साथ टीवी लगाकर उसका मैच देखता है। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नहीं पहुंचे लेकिन वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपना संदेश और खिलाड़ियों को बधाई दी। 

खेलो इंडिया के 15 में से दस केंद्र समर्पित
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया के 15 सेंटर की भी मंजूरी दी है। जिनमें से आज 10 समर्पित किए गए। पदक विजेताओं के अलावा भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार सम्मानित कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में हर खेल में नए खिलाड़ी आए ताकि पूरे विश्व में भारत और भारत में हरियाणा का नाम रोशन हो। भारत में खेल के मामले में हरियाणा नंबर वन, रियो ओलंपिक से लेकर एशियन गेम्स तक हर प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। 


ओलंपिक विजेताओं को सबसे ज्यादा सम्मान राशि
देश को ट्रैक एंड फील्ड का पहला गोल्ड मेडल हरियाणा के ही नीरज चोपड़ा ने दिलाया था। ओलंपिक विजेताओं को 6 करोड़ की राशि पूरी दुनिया में सर्वाधिक है। आज भी स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। गांव तक खेलों के सभी उपकरण पहुंचे इसके लिए सरकार ने नई नीति बनाई है। खेलों की अन्य एसोसिएशन को भी इनाम के दायरे में लाने का काम कर रहे हैं। जिससे दूसरे सामान्य खेल भी आगे बढ़ सकें।  

इन जिलों को मिली खेलो इंडिया सेंटर की सौगात
सीएम ने बताया कि पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद और पलवल में केंद्रों का उद्घाटन हो चुका है। हिसार, सिरसा, सोनीपत और करनाल में जल्द ही सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों को बढ़ाने के लिए 5 लाख रुपए की भी स्वीकृति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed