फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   home guard murder case

एफसीआई के गोदाम में होमगार्ड के जवान की हत्या का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
home guard murder case
घरौंडा में डिंगर माजरा रोड स्थित एफसीआई के गोदाम में मृत मिले होमगार्ड के जवान 45 वर्षीय उदय के मामले की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर पनौड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीण सेक्टर-12 एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई कि उदय की मौत के पीछे साजिश रची गई है। जिसकी गहनता से जांच कराई जाए। पनौड़ी गांव निवासी मृतक उदय के भतीजे विरेंद्र, सोहन, वजीश, प्रदीप, विनोद ने बताया कि उसका चाचा उदय होमगार्ड में जवान था। उसकी ड्यूटी डिंगर माजरा रोड स्थित एफसीआई के गोदाम में थी। 12 जनवरी की शाम को भी वह घर पर कह कर गया था कि वह गोदाम में जा रहा है, लेकिन 13 जनवरी को वह घर वापस नहीं पहुंचा। जब उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया तो एक पुलिस कर्मचारी ने फोन उठाया और बोला कि उदय की मौत हो चुकी है और उसका शव गोदाम में है। जब वह वहां पहुंचे तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई कर दी थी। उन्हें कुछ नहीं बताया, कहा कि गेहूं की बोरियों के नीचे दबने से उदय की मौत हो गई है। गोदाम में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उदय चोरी करने के लिए आया था, इसलिए वह गोदाम में बोरियों के नीचे दब गया। उन्हें शक है कि उसके चाचा को साजिश के तहत मारा गया है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed