फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HIV patients wandering for medicine

Karnal News: दवा के लिए भटक रहे एचआईवी मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
HIV patients wandering for medicine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दवा मिलने की आस में रोजाना हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के धरनास्थल पर एचआईवी मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों का कहना है कि वे धरनास्थल पर आने से पहले एआरटी सेंटर में गए थे वहां पर दवा नहीं मिलने के बाद ही वे यहां पहुंचे हैं।
हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रदेशभर के 492 कर्मचारी तीन सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सोमवार को हड़ताल का पांचवां दिन रहा। पिछले पांच दिनों से एआरटी सेंटर से एचआईवी मरीजों को दवा नहीं मिल रही है। दवा न मिलने से परेशान एचआईवी मरीज सिविल सर्जन कार्यालय में चल रहे हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं और दवा लेने के लिए कर्मियों से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी धरनास्थल पर तीन एचआईवी मरीज पहुंचे। जिन्होंने बताया कि वे रूटीन से दवा लेते हैं। जब वे दो अगस्त को नागरिक अस्पताल पहुंचे तो एआरटी सेंटर पर कोई नहीं मिला। काफी देर बैठने के बाद वे घर चले गए। सोमवार को जब वे एआरटी सेंटर पहुंचे तो वहां से पता चला कि हड़ताल के कारण दवा नहीं मिल रही है। इसके बाद ही वे धरनास्थल पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का दावा प्रत्येक मरीज को मिल रही दवा
विभाग के डाॅक्टर व अधिकारी प्रत्येक एचआईवी मरीज को दवा एआरटी से देने का दावा कर रहे हैं। अगर विभाग के डॉक्टरों का दावा सही है तो एचआईवी मरीज पहचान उजागर होने का जोखिम उठाकर धरनास्थल पर क्यों पहुंच रहे हैं।

ये हैं मुख्य मांगें -
- हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सभी कर्मचारियों को एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलाॅज मिले।
- सभी एड्स कंट्रोल कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर स्टेट शेयर दिए जाए।
- कर्मचारियों की लंबित फाइल की शर्तों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed