फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   History of cow and milk is ancient, that is why we are number one in milk production: Shivraj

संशोधित.... गाय और दूध का इतिहास प्राचीन तभी हम दुग्ध उत्पादन में नंबर एक : शिवराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
History of cow and milk is ancient, that is why we are number one in milk production: Shivraj
- एनडीआरआई के दीक्षांत समारोह में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री, 190 विद्यार्थियों को दी उपाधि
विज्ञापन


- युवाओं से बोले- दुग्ध उत्पादन के स्टार्टअप का आइडिया सोचकर अपने मामा को बताओ

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे देश में दूध और गाय का इतिहास करीब पांच हजार साल प्राचीन है। दुनिया के अनेकों देशों में गया हूं, लेकिन जो बात भारत में है वो कहीं नहीं है। आज भारत दुग्ध उत्पादन में दुनिया में नंबर-1 पर है। अब इसे आगे कैसे बढ़ाएं, इस पर सोचना होगा।

वे मंगलवार को एनडीआरआई के 21वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने 190 विद्यार्थियों को उपाधियों से अलंकृत किया। कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी विशेष तौर पर पहुंचे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी यह जरूर सोचें कि ज्ञान का बेहतर प्रयोग कैसे होगा। दुग्ध उत्पादन में बेहतर आइडिया हो तो मामा यानी मुझे बताओ। इसे फिर देश के विकास के लिए लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश में मामा कहते हैं और एनडीआरआई में देश भर के युवा हैं, मैं इनका भी मामा ही हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तकनीक और ज्ञान का प्रयोग करके भारत को आगे बढ़ना है। दुग्ध उत्पाद कैसे पूरी दुनिया में छा जाएं, इसके बारे में सोचना होगा। ये काम हम कर सकते हैं। मां के दूध की तरह गाय का दूध भी अमृत है। भैंस और बकरी का दूध भी उपयोगी है। अगर हर व्यक्ति को दूध भी पर्याप्त मिले तो वह कुपोषित नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को शिक्षा के तीन उद्देश्य ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार का महत्व बताते हुए इसे आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरआई ने काम पर फोकस किया तो 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक विश्वविद्यालयों की श्रेणी में नंबर-1 रहे, मेहनत से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब प्रतिस्पर्धा बढ़ी तो दूसरे नंबर पर आ गए हैं। हमें दूसरे नंबर पर कभी नहीं आना चाहिए, भविष्य में नंबर-1 पर आने का संकल्प लें। तभी देश को भी हर मामले में नंबर-1 बनेगा।

अब मिलेगा बकरी के दूध का पनीर
केंद्रीय मंत्री ने एनडीआरआई की नई वेबसाइट को भी लॉन्च किया। इसके साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ने एनडीआरआई द्वारा तैयार मसाला लस्सी व बकरी के दूध से तैयार पनीर का भी लोकार्पण किया, जो एनडीआरआई के मिल्क पार्लर पर उपलब्ध होगा। इस कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने करनाल में ही भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान में जीनोम संपादन प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इसके अलावा शाम को उन्होंने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में भारतीय चिकित्सा संघ करनाल द्वारा आयोजित वन नेशन-वन इलेक्शन कार्यक्रम में भी शिरकत की।


विदेश में भारत की आलोचना पर कांग्रेस को घेरा
पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने विदेश में भारत की आलोचना पर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर जाकर किसी भी नागरिक को देश की आलोचना नहीं करनी चाहिए। मैं एक बार अमेरिका गया था, तब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। मुझे वॉशिंगटन में सवाल पूछा गया था कि क्या भारत के पीएम अंडर अचीवर हैं? तो मैंने कहा कि वे भारत के पीएम हैं और भारत का नेता अंडर अचीवर नहीं हो सकता। ये भाव सभी में होना चाहिए। राजनीति में हम चाहे कैसे भी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed