फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   High Court disqualified Chairman of Assandh Municipality

Karnal News: असंध नगर पालिका के चेयरमैन को हाईकोर्ट ने अयोग्य किया घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
High Court disqualified Chairman of Assandh Municipality
असंध। असंध नगरपालिका के चेयरमैन सतीश कटारिया को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अयोग्य घोषित कर दिया है। आरोप है कि नगरपालिका का चुनाव लड़ने के लिए कटारिया ने 10वीं कक्षा की फर्जी डीएमसी का इस्तेमाल किया था। आप पार्टी की प्रत्याशी सोनिया बोहत ने फर्जी डीएमसी को लेकर आरटीआई लगाई थी, जिसमें फर्जी डीएमसी होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

वकील सोनिया बोहत ने दावा किया कि सतीश कटारिया ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके चुनाव लड़ा जो नगरपालिका के नियमों और चुनाव आयोग के साथ धोखा था। बीती 4 नवंबर को हाईकोर्ट में फाइनल जिरह हुई । इसके बाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए चेयरमैन सतीश कटारिया को अयोग्य घोषित कर दिया। नगरपालिका के अध्यक्ष सतीश कटारिया से संपर्क नहीं हो सका है, इसलिए उनका पक्ष नहीं मिल सका है। इधर, नपा सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आर्डर की कॉपी अभी तक मिली नहीं है। इसलिए अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। वास्तविक स्थिति का न्यायालय का आदेश नपा कार्यालय को प्राप्त होने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed