{"_id":"6773196ed26d0b02d20b8127","slug":"health-facilities-checked-in-district-civil-hospital-karnal-news-c-18-knl1008-550217-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला नागरिक अस्पताल में जांचीं स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला नागरिक अस्पताल में जांचीं स्वास्थ्य सुविधाएं
Tue, 31 Dec 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को इंडियन पब्लिक हेल्थ सिस्टम पंचकूला (आईपीएचएस) की टीम ने निरीक्षण किया। दो सदस्यों की टीम में डीजी हेल्थ कार्यालय से शुभम और मोहित शामिल थे। ओपीडी में जाकर मरीजों को मिली रही सुविधाओं को जायजा लिया।
टीम ने अस्पताल प्रबंधन को दृष्टिहीन रोगियों के लिए पीले रंग की टाइल लगाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें चलने में परेशानी न हो वहीं दंत विभाग की ओपीडी में एक्स-रे मशीन लगवाने के निर्देश दिए ताकि दंत रोगी का वहीं पर एक्स- रे किया जा सके। इससे अलग उन्होंने त्वचा, सर्जरी, हड्डी रोग, फिजिशियन की ओपीडी में जाकर भी सुविधाएं जांची।
टीम ने अन्य सुझाव अस्पताल प्रबंधन को दिए ताकि मरीजों को पहले से बेहतर सुविधाएं नागरिक अस्पताल में मिल सके। इस दौरान टीम के साथ कार्यवाहक पीएमओ डॉ. बलवान सिंह, डॉ. दीपक गोयल व डॉ. रजनीश गर्ग भी थे। टीम मंगलवार को भी नागरिक अस्पताल में पहले व दूसरे तल का निरीक्षण करेंगे वहीं गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को भी जायजा लेंगे।