फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana Roadways driver presence of mind Hit miscreants running away after snatching earrings of elderly woman

हरियाणा रोडवेज ड्राइवर की सूझबूझ: बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर भाग रहे बदमाशों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

Fri, 31 May 2024 06:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 06:40 PM IST
सार

करनाल में बुजुर्ग महिला के कानों से एक युवक बालियां छीनकर फरार हो गया। जब वह बाइक पर सवार होकर भागने लगे तो सामने से आ रही रोडवेज बस के चालक ने उनकी बाइक को साइड मारी तो आरोपी बाइक से गिर गए। इसके बाद वह बाइक को छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Haryana Roadways driver presence of mind Hit miscreants running away after snatching earrings of elderly woman
बाइक को बस ने मारी टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के हांसी चौक पर ई-रिक्शा में बैठी एक बुजुर्ग महिला के कानों से एक युवक बालियां छीनकर फरार हो गया। भागते समय जब वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठने लगा तो एक रोडवेज बस चालक ने उन्हें रोकने के लिए बस की साइड मारी, लेकिन वह बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला रानी ने बताया कि वह अपने पोते के साथ ई-रिक्शा में बैठकर दवा लेने के लिए जा रही थी। जब वह हांसी चौक के समीप पहुंची तो ई-रिक्शा में बैठा एक युवक नीचे उतरा और उसके कानों की बालियां छीनकर भागने लगा। उस युवक का एक साथी बाइक लेकर ई-रिक्शा के पीछे खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह बाइक पर सवार होकर भागने लगे तो सामने से आ रही रोडवेज बस के चालक ने उनकी बाइक को साइड मारी तो आरोपी बाइक से गिर गए। इसके बाद वह बाइक को छोड़कर फरार हो गए। एक बाली मौके पर गिर गई जबकि दूसरी बाली आरोपी ले गए हैं। दोनों आरोपियों ने मुंह को ढका हुआ था। इतना ही नहीं बाइक की नंबर प्लेट पर भी स्टीकर लगाया था। पुलिस जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया है। जांच कराई जा रही है कि बाइक चोरी की तो नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed