फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana Education Minister Seema Trikha take jibe on Hooda Father Son

शिक्षा मंत्री का हुड्डा पर निशाना: हरियाणा गीता स्थली, यहां पुत्रमोह महाभारत युग में नहीं चला तो अब कैसे चलेगा

Sat, 20 Jul 2024 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 08:22 PM IST
सार

शिक्षामंत्री ने दीपेंद्र हुड्डा के हरियाणा मांगे जवाब अभियान और पदयात्रा पर निशाना साधा है। वहीं सुनीता केजरीवाल के पंचकूला से चुनाव लड़ने पर बोलीं कि अपने कारागार मॉडल सेटल करें, फिर संस्कारों की बात हो।

विज्ञापन
Haryana Education Minister Seema Trikha take jibe on Hooda Father Son
हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने दीपेंद्र हुड्डा के हरियाणा मांगे जवाब अभियान और पदयात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास है और हरियाणा की धरती गीता स्थली है। पुत्र मोह में ही गीता रची थी। अब यहां राजनीति भी पुत्र मोह में हो रही है। इस धरती पर पुत्र मोह का राज श्री कृष्ण के समय में भी नहीं चला तो अब कैसे चल सकता है।

विज्ञापन


वे डॉ. मंगलसेन सभागार में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति की कांफ्रेंस व प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंची थी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दिल्ली के सीएम और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पंचकूला से चुनाव लड़ने पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे कहती हैं हमारे स्कूल का मॉडल अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी भी देखने आईं थी। इस पर कहा कि ये जितनी भी शिद्दत के साथ लड़ लें, सबसे ज्यादा जुनूनी संत अन्ना हजारे थे। जब वो उनके संस्कारों को लेकर खुद को कारागार से रोक नहीं पाए तो ये क्या हमें मॉडल देंगे। पुरानी कहावतें हैं, पहले मैं गुड़ खाना छोड़ूंगी फिर दूसरों को बोलूंगी। अपने कारागार को सेटल कर लें, फिर संस्कारों की बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी से ज्यादा हुआ सरकारी स्कूलों का आकर्षण
शिक्षा मंत्री ने कहा कि निजी स्कूल से ज्यादा सरकारी स्कूलों की तरफ रुझान बढ़ा है। गुरुग्राम, पंचकूला सहित प्रदेश के कई जिलों में सरकारी स्कूलों में दाखिले का प्रतिशत पिछली बार से बढ़ा है। आज सरकारी स्कूल के बच्चे नीट क्लीयर कर रहे हैं, ये बड़ी उपलब्धि है। सरकारी स्कूल में वो बच्चे दाखिला लेते हैं, जिनको कोई और साधन नहीं मिलता।


स्कूल भवनों पर मैं 100 में से 100 अंक नहीं मांगतीं
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजकीय स्कूलों में 100 में से 100 नंबर न मैं मांगती हूं और न किसी को मिल सकते हैं। जब आप लोगों के बीच में जाएंगे तो देखेंगे कि क्षेत्र में 2014 के बाद बहुत से स्कूलों के भवन बने हैं। आज भी हरियाणा में 130 स्कूल भवन तैयार खड़े हैं, इनका उद्घाटन होना है। जबकि कई भवन बनने हैं, इसका शिलान्यास होना है। मुख्यमंत्री से समय लेते ही इस काम को करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed