फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana created a stir in Geeta Jayanti fair...

Karnal News: गीता जयंती मेले में धूम मची हरियाणे की...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana created a stir in Geeta Jayanti fair...
करनाल। गीता जयंती मेले मै, धूम मची हरियाणे की, गूंज सुनो हरियाणे की.. और मेरे यार सुदामा रै... व कृष्णा तेरी मुरली ते.. जैसे प्रसिद्ध गीतों और भजनों पर कर्ण नगरी में धूम मची। मौका था जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के आगाज का। इसका आयोजन डॉ. मंगलसेन सभागार में हुआ।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से हुए आयोजन में सुबह हवन किया गया। लोगों ने आहुतियां डालकर सर्व कल्याण की कामना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें अपने-अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं और सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा 29 स्कूलों की छात्राओं ने रंगोली बनाई, जिसमें गीता के सार को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन शुक्रवार को घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे।अध्यक्षता उपायुक्त अनीश यादव ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, हरियाणा शहरी प्राधिकरण की मुख्य संपदा अधिकारी अनुपमा सांगवान, एसडीएम अनुभव मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मदन लाल और सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स

बच्चों ने खिलाया बाजरे का पुलाव और लड्डू

प्रदर्शनी में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, आजीविका मिशन, पंजाब नैशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा राज्य बाल कल्याण, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग, श्री कृष्ण कृपा और शहर की विभिन्न संस्थाओं के स्टॉल प्रदर्शनी लगाई गई। शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल में विद्यार्थियों ने मोटे अनाज पर आधारित व्यंजन तैयार किए। डीपीसी उर्वशी विग के नेतृत्व में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रेलवे रोड की छात्राओं ने बाजरे की लस्सी, पुलाव और लड्डू अतिथियों को परोसे।



बॉक्स

गीता का संदेश की प्रस्तुति रही आकर्षण

शहर में उत्सव के माहौल के साथ गीता के श्लोकों की गूंज सुनाई दी। प्रथम दिन नगर के विभिन्न स्कूलों और जिला औद्योगिक शिक्षण संस्थान के करीब एक हजार बच्चों ने विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर जहां नवीनत्तम जानकारियां हासिल की। वहीं मंच पर कलाकारों द्वारा दी जा रही हरियाणवीं प्रस्तुतियों और नृत्यों का भी आनंद लिया। जिला स्तरीय गीता महोत्सव में ढोल नगाड़ा पार्टी, करतब दिखाते कलाकार, नृत्य कर रहे कलाकार और बीन पार्टी व गीता का संदेश की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।




बॉक्स

इन स्कूलों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर, पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, जीजीएसएसएस प्रेम नगर, हरियाणवी कलाकरों में प्रदीप सिंह एंड पार्टी और रवि कुमार एंड पार्टी शामिल रही। सभी कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण जी की जीवन लीला पर आधारित रहे। जिनसे दर्शकों ने भक्ति रस का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed