फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hafed will prepare Flour

चावल के बाद आटा लांच करने की तैयारी में हैफेड

Tue, 01 Oct 2013 12:40 AM IST
Updated Tue, 01 Oct 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
उम्दा चावल के लिए विख्यात हैफेड अब मार्केट में आटा उतारने की तैयारी में है। इसके लिए तरावडी में आधुनिक तकनीक की मशीन स्थापित की गई है।
विज्ञापन


मशीन पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आई है। कूल प्रोसेसिंग वाली इस मशीन के जरिये हैफेड देसी गेहूं का आटा मार्केट में उतारेगी। इसके अलावा मैदा और दलिया का भी उत्पादन किया जाएगा।

इसके लिए हैफेड ने ट्राइसिटी (चंडीगढ, पंचकूला, मोहाली) तथा दिल्ली की मार्केट को टारगेट किया है। सोमवार को यहां धान खरीद की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैफेड के एमडी अशोक यादव ने बताया कि मार्केट में आटा और दलिया की गुणवत्ता के बारे में लोगों में कई तरह के सवाल हैं।
विज्ञापन


 ऐसे में हैफेड ने तय किया है कि वह लोगों को देसी गेहूं से निर्मित आटा उपलब्ध करवाएगी। इसमें सामान्य गेहूं का आटा और दलिया भी रहेगा। हालांकि हैफेड की प्राथमिकता देशी गेहूं की ही होगी। इसके लिए तरावडी स्थिति हैफेड के प्लांट में तीन करोड़ रुपये की लागत से मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मशीन का ट्रायल हो चुका है और आटे की पैकिंग का काम चल रहा है। जल्द ही यह आटा हैफेड के आउटलेट्स पर मिलना शुरू हो जाएगा। हैफेड इसके लिए देसी गेहूं की खरीद कांटेक्ट फार्मिंग के जरिये करेगा।

एमडी यादव ने बताया कि यह मशीन धीमी गति से गेहूं की पिसाई करेगी, ताकि आटे की गुणवत्ता प्रभावित न हो। यह उत्पाद पूरे प्रदेश में हैफेड आउटलेट्स पर होगा।

किसान को हाथोंहाथ गन्ने का भुगतान

अशोक यादव ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। इस घोषणा के तहत प्रदेश में एकमात्र हैफेड शुगर मिल किसानों को हाथोंहाथ गन्ने का भुगतान करेगा। इसके लिए विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि जैसे ही किसान गन्ना लेकर असंध स्थित हैफेड के मिल में पहुंचेगा और गन्ने का तौल होगा। इसके तुरंत बाद किसान के खाते में उसका गन्ना भार दर्ज होते ही नकद भुगतान किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। ऐसे में किसानों को पैसे के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हैफेड देश की पहली ऐसी एजेंसी है, जो किसान को उसकी फसल का हाथोंहाथ दाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed