{"_id":"673a63e6aa344b5c71068f84","slug":"great-performance-by-skaters-won-18-medals-karnal-news-c-18-knl1008-521166-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक
विज्ञापन
स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक
- फोटो : स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक
- बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्केटर्स का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्केटर्स ने स्टेट चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 38वीं हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 18 पदक जीते। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्केटर्स का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
यह प्रतियोगिता पंचकूला में 9 से 12 नवंबर तक आयोजित हुई। कोच संजय गोयल ने कहा कि प्रतियोगिता में अवनी चौहान ने दो स्वर्ण पदक, सिमरण गुप्ता ने दो स्वर्ण पदक, मायरा गांधी ने एक स्वर्ण व एक रजत, हिमेश यादव ने एक स्वर्ण व एक कांस्य व तन्मय वत्स ने दो रजत पदक जीते। संजय गोयल ने बताया कि पार्थ चौहान ने एक रजत पदक, नवरूप चौहान ने एक रजत पदक, हेजल ने एक कांस्य मेडल, वान्या पांचाल ने एक कांस्य पदक, राध्या ने एक कांस्य पदक, वरसीरत कौर ने एक कांस्य पदक, तवलीन ने एक कांस्य पदक, अनमोल ने एक स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने बताया कि इन स्केटर्स में हिमेश यादव, सिमरण गुप्ता, अवनी चौहान, पार्थ चौहान, मायरा गांधी, तन्मय वत्स और अनमोल का चयन मैसूर कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी करनाल के स्केटर्स शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे।