फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   grain market jam is not getting government price

अनाज मंडी रही जाम, नहीं मिल रहा धान का सरकारी दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
grain market jam is not getting government price
अनाज मंडी में सोमवार को भी जाम लगा रहा। धान के कट्टों और धान की ढेरियों से अनाज मंडी अटी रही। किसानों को अपने वाहन निकालने के लिये भी रास्ता नहीं मिल पाया। ऐसे में धान लिफ्टिंग को लेकर विभाग द्वारा किये गये दावे फेल नजर आये। हालांकि विभाग ने रविवार को 73 प्रतिशत उठान का दावा किया था, लेकिन सोमवार को अनाज मंडी में जाम पिछले दिनों से ज्यादा था। वहीं दूसरी ओर किसानों को पीआर धान का भी सरकारी दाम नहीं मिल रहा है। राइस मिलर्स मनमर्जी से धान को खरीद रहे हैं। धान के दाम को लेकर किसान अनाज मंडी सचिव के दफ्तर के चक्कर लगाते रहे। इससे अलग गेट पास को लेकर भी किसानों ने आरोप लगाये की गेट पास में गड़बड़ी चल रही है, किसानों के गेट पास पहले ही कटे मिलते हैं कोई सुनवाई नहीं करता है।
विज्ञापन

धान लेकर सचिव कार्यालय पहुंचा किसान
करनाल। गांव खरकाली निवासी सुरेंद्रपाल अनाज मंडी में पीआर 26 धान लेकर पहुंचा तो उसकी धान का 1800 रुपये रेट लगाया गया जबकि सरकारी रेट 1888 रुपये है। इसके बाद वह अपनी धान लेकर मार्केट कमेटी सचिव के दफ्तर में पहुंच गया और बोला कि साहब इस धान में बताओ क्या कमी है, इसकी नमी भी चेक कर लो। मेरी धान को सरकारी रेट पर क्यों नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

गेट पास में चल रही है गड़बड़ी
किसान मोहन लाल ने बताया कि गेट पास में बड़ी गड़बड़ी चल रही है। अधिकारी मिलीभगत कर किसी भी किसान के गेट पास काट देते हैं जब वह किसान धान लेकर आता है तो उसका गेट पास कटा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे आया था नहीं कटा गेट पास
किसान फुल सिंह ने बताया कि वह धान लेकर सुबह पांच बजे आया था। लंबी लाइन में जब उसका नंबर गेट पास कटवाने के लिये आया तो गेट पास नहीं कटा। फिर वह मार्केट कमेटी के दफ्तर के चक्कर काटता रहा किसी ने नहीं सुनी काफी समय बाद सचिव ने कहा कि बाद में मिल जायेगा गेट पास।
मंडी में नहीं हो रहा उठान, तभी लग रहा है जाम
किसान अशोक ने बताया कि अनाज मंडी में पूरा दिन से जाम लगा हुआ है। खरीदी हुई धान का उठान ही नहीं किया जा रहा। रविवार को खरीद बंद होने के बावजूद भी उठान नहीं हुआ। परेशानी किसानों को झेलनी पड़ रही है।
यही हाल रहा तो मंडी से बाहर ही उतारनी पड़ेगी धान।
किसान रणबीर सिंह ने कहा कि अनाज मंडी में चारों तरफ धान के कट्टे पड़े हुये हैं। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में अनाज मंडी के बाहर ही सड़क पर धान उतारनी पड़ेगी।
यूपी के किसानों की नहीं समझ रहे परेशानी
संदीप ने बताया कि यूपी के किसानों की सरकार परेशानी नहीं समझ रही है। जिला प्रशासन ने मोहदीनपुर परचेज सेंटर भी बंद करा दिया है लेकिन अब पोर्टल पर यूपी के किसानों का रजिस्ट्रेशन करने भी परेशानी हो रही है।

अनाज मंडी में उठान कराया जा रहा है। गेट पास को लेकर किसानों जो भी परेशानी आ रही है उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसानों को धान का सरकारी रेट नहीं मिल रहा है तो वह कार्यालय में आकर शिकायत कर सकता है।
सुंदर कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed