{"_id":"f520ed811fa0cab71a5a400377ecbbd2","slug":"go-smugglers-and-cow-protection-team-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों और गोरक्षा दल में मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों और गोरक्षा दल में मुठभेड़
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश से भरे ट्रक को यूपी ले जाते हुए रविवार अल सुबह गोरक्षा दल के सदस्यों ने पकड़ लिया। हालांकि इससे पहले गोरक्षा दल के सदस्यों व गो तस्करों में मुठभेड़ भी हुई।
तस्करों ने गोभक्तों पर फायरिंग की, गनीमत रही कि किसी भी गोभक्त को गोली नहीं लगी। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद गोतस्कर मौके से फरार हो गए। इससे गोरक्षक दल के सदस्यों और पुलिस के बीच काफी देर बहस भी हुई।
गोरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस पर गो तस्करों से मिले होने के आरोप लगाते हुए काफी देर हंगामा किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार सुबह गायों से भरे ट्रक को गोरक्षकों ने मंगलौरा पुल पर नाका लगाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रक में 11 बैल व 3 गायों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। गो तस्करों की सूचना इसी बीच पुलिस को भी मिल गई। डीएसपी राजेश कुमार व घरौंडा थाना प्रभारी रविंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। माधवा आचार्य ने बताया कि एक पुलिसकर्मी गो तस्करों को पकड़ने की बजाय गोभक्तों से उलझने लगा, जिसका फायदा उठाकर गो तस्कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ और गायों से भरे ट्रक को गो भक्तों द्वारा स्टौंडी गोशाला में ले जाया जाने लगा। इसी दौरान मामले की जानकारी आसपास के क्षेत्रों में फैल गई और काफी संख्या में गो भक्त एकजुट हो गए। ज्ञानपुरा मंदिर के समीप पहले से एकत्रित सैकड़ों गो भक्तों ने आक्रोश में आकर ट्रक से गायों को नीचे उतारकर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत फायरबिग्रेड को बुलवाकर आग पर काबू किया।
इस दौरान पुलिस और गोभक्तों में बहस हुई। गोभक्तों ने आरोप लगाया कि पुलिस तस्करों से मंथली लेती है और आराम से यहां के सारे नाके क्रास करा देती है। अगर पुलिस सख्त हो जाए तो गो तस्करी बंद हो सकती है। गुस्साई भीड़ के जवाब न तो थाना प्रभारी के पास थे और न ही डीएसपी के पास। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
माधवा आचार्य ने आरोप लगाया कि यह गो तस्करी का खेल पुलिस के साथ मिलकर चल रहा है। बड़े स्तर पर पैसे एकत्र किए जाते हैं, इसलिए गो तस्करों को काबू नहीं किया जाता, पुलिस ने इस बार भी गो तस्करों को भगाने में मदद की है। ऐसे पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
मंगलौारा पुल से एक ट्रक में कुछ लोग गो तस्करी के लिए उत्तरप्रदेश की ओर ले जा रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन गुस्साए युवकों ने ज्ञानपुरा मंदिर के पास गायों को ट्रक से उतार कर ट्रक में आग लगा दी। मामले की जांच की जा रही है। गो तस्करों की तलाश की जा रही है। इस मामले में 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रविंद्र, थाना प्रभारी, घरौंडा