फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Glitch in e-procurement portal, farmers' payments stuck

Karnal News: ई-खरीद पोर्टल में गड़बड़ी, किसानों का भुगतान अटका

Fri, 17 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 17 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Glitch in e-procurement portal, farmers' payments stuck
.एफसीआई के फुरलक स्थित साइलो में खड़े ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। नई अनाज मंडी घरौंडा से गेहूं के उठान और भंडारण व्यवस्था में तकनीकी खामी सामने आने से किसानों, ट्रांसपोर्टरों और अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। स्टेट वेयर हाउस की ओर से एफसीआई के फुरलक स्थित साइलो में भेजे गए 9 ट्रकों में से 5 ट्रकों के नंबर ई-खरीद पोर्टल से गायब हैं। ये ट्रक पिछले एक सप्ताह से साइलो परिसर में ही खड़े हैं। किसानों का भुगतान अटक गया है।

9 अप्रैल को साइलो की टेस्टिंग के लिए करीब 5 हजार कट्टों में भरा गेहूं 9 ट्रकों के माध्यम से भेजा गया था। साइलो पहुंचने के बाद केवल 4 ट्रकों की ही ऑनलाइन एंट्री हो सकी। 5 ट्रकों के नंबर पोर्टल पर दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। सभी ट्रकों से गेहूं उतार लिया गया लेकिन ऑनलाइन एंट्री न होने के कारण प्रक्रिया अधूरी रह गई। संबंधित किसानों का भुगतान भी अटक गया है।
विज्ञापन

स्टेट वेयर हाउस की जिला प्रबंधक रिंकू हुड्डा ने बताया कि समस्या को दूर करने के प्रयास जारी हैं और उम्मीद है कि सभी ट्रकों की एंट्री जल्द पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed