फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girls learning sewing and fashion designing

Karnal News: सिलाई और फैशन डिजाइनिंग सीख रहीं युवतियां

Fri, 24 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 24 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Girls learning sewing and fashion designing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बाल भवन में कई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें बेटियों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसमें सिलाई, ब्यूटी पार्लर, आर्ट एंड क्राफ्ट और फैशन डिजाइनिंग के कोर्स शामिल हैं, जिनमें काॅलेज व स्कूल कर रहीं युवतियां प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार कर रही हैं।
बाल भवन में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ड्राफ्टिंग, स्कैचिंग, पैटर्न कटिंग, कपड़ों की डाई करने का कौशल सिखाया जा रहा है। सिलाई केंद्र में युवतियों को हर तरीके के ट्रेंडी व पारंपरिक परिधानों की डिजाइनिंग व सिलाई करना सिखाया जा रहा है। ब्यूटी पार्लर केंद्र में छह महीने के कोर्स में बेसिक मेकअप, फेशियल, हेयर स्टाइलिंग, थ्रेडिंग और एक साल के कोर्स में एडवांस व थ्रीडी मेकअप करने का कौशल सिखाया जाता है।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने बताया कि यह सभी कोर्स कम लागत में युवतियों को सिखाए जाते हैं। युवतियों में अपने हाथों के काैशल का होना बेहद जरूरी है। केंद्र से लगभग 80 से अधिक युवतियां अब तक स्वयं का रोजगार शुरू कर चुकी हैं। कॉलेज जाने वाली युवतियां अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई, ब्यूटी पार्लर और अन्य कार्य कर रही हैं, जिससे वह अपनी आर्थिक रूप से मदद कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed