फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girls dominate in chess, long and high jump

Karnal News: शतरंज, लंबी और ऊंची कूद में छाईं छोरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Girls dominate in chess, long and high jump
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा राज्य स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूली खेलों के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। लड़कियों के मुकाबलों में अलग-अलग खंड की बेटियों ने हिस्सा लिया। शॉटपुट, शतरंज, लंबी और ऊंची कूद में करनाल की बेटियां छाई। वहीं रस्साकशी में घरौंड की टीम ने करनाल को टक्कर देकर बाजी मारी।

रेलवे रोड स्थिति पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही प्रतियोगिता में अलग-अलग खंड से बेटियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने शिरकत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मुकाबलों की शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के सभी छह खंडो के प्राथमिक विद्यालय से चयनित टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह से भाग लेते हुए अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल सचिव प्रधानाचार्या संदीप कौर ने की। इस अवसर पर समीर पाल, पंकज, संदीप संधू, प्रमोद, राकेश, रमजान, नितिन, अनिल सैनी, जसविंदर कौर, रेखा और निर्मल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे परिणाम

- शतरंज : करनाल प्रथम, घरौड़ा द्वितीय।

- लंबी कूद : यशवी करनाल खंड प्रथम, पिंकी घरौंडा खंड द्वितीय, शिवांगी असंध खंड तृतीय।

- ऊंची कूद : तानिया करनाल खंड प्रथम, विघोता घरौंडा खंड द्वितीय, अवनी असंध खंड तृतीय।

- शॉट पुट : संजना करनाल खंड प्रथम, अंजना करनाल खंड द्वितीय।

- रस्साकशी : घरौंडा खंड प्रथम, करनाल द्वितीय।

- कुश्ती : 20 किलोवर्ग में राधिका, 22 किलो में न्यारा, 24 किलो में नकशिका, 26 किलो में वसवी, 28 किलो में अन्या, 30 किलो में वन्या, 32 किलो में भूमि राठी, 34 किलो में तेजल, 34 प्लस में काव्या प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed