फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girl students did catwalk, applause

छात्राओं ने किया कैटवॉक, गूंजी तालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Girl students did catwalk, applause
जेसीआई करनाल की ओर से आयोजित फैंशन शो में कैटवॉक करती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फै शन का है ये जलवा की धुन पर छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक किया तो हॉल तालियों से गूंज उठा। मौका था जेसीआई करनाल की ओर से बुधवार को फैशन रनवे का। जिसमें कई कालेजों के विद्यार्थियों ने खुद के डिजाइन किए परिधानों के साथ रैंप पर कैटवॉक किया।
फैशन शो में केवीए डीएवी कॉलेज, बुद्धा कॉलेज, पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय, आर्य कालेज पानीपत, आईबी कॉलेज पानीपत, ग्लेक्सी ग्लोबल ग्रुप शाहबाद और गुरु नानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर के साथ-अन्य कॉलेज के प्रतिभागियों ने भाग लिया। फैशन शो में केवीए डीएवी की टीम पहले स्थान पर रही, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम दूसरे स्थान पर रही, तीसरे स्थान पर ग्लैक्सी ग्लोबल ग्रुप शाहबाद की टीम रही। वहीं, चौथे स्थान पर आईबी कॉलेज पानीपत की टीम रही।
विज्ञापन

फैशन शो में मुख्य अतिथि एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा और विशिष्ठ अतिथि मेयर रेनू बाला गुप्ता रहीं। एडीसी ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा खुद तैयार की गई ड्रेस और रैंप पर किया गया कैटवॉक बेहतरीन है। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि युवतियों को इस तरह का मौका देना अच्छी बात है। इस अवसर पर जेसीआई की प्रधान आशा गोयल ने कहा कि जेसी वीक में हम सामाजिक, धार्मिक आदि कार्य करते हैं, उसी कड़ी में बुधवार को बेटियों को आगे लाने के लिए फैशन रनवे का आयोजन किया गया। जिसमें बेटियों द्वारा खुद तैयार की गई ड्रेस पहन रैंप पर कैट वॉक किया गया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृष्ण गोयल, अमित जैन, राजू तायल, देवेंद्र सिंगला, विशाल जिंदल रहे। फैशन शो में जज की भूमिका में डॉ लक्षिका चौहान, रोसी हंजारा, राधिका चौधरी, सुगंधा चौधरी, मीनाक्षी तुली, अंजली बंसल ने अदा की। इस अवसर पर जेपी गोयल, बॉबी गोयल, राजीव गोयल, समीर जिंदल, राजेश गुप्ता, प्रकाश जिंदल, संजीव गुप्ता, प्रतिमा जिंदल, मधु गुप्ता, मीनू चोपड़ा, प्रीति गुप्ता, अनु जैन, पूनम अग्रवाल, हर्षा, पूनम जिंदल निशा गोयल, मीनू तायल और सुमन गुप्ता मौजूद रहे।

जेसीआई करनाल की ओर से आयोजित फैंशन शो में कैटवॉक करती छात्राएं। संवाद

जेसीआई करनाल की ओर से आयोजित फैंशन शो में कैटवॉक करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed