फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ghritadhivas and Madhudhivas worship took place in Pran Pratistha.

Karnal News: प्राण प्रतिष्ठा में हुआ घृताधिवास व मधुधिवास पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ghritadhivas and Madhudhivas worship took place in Pran Pratistha.

विज्ञापन

करनाल। आनंद विहार स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन घृताधिवास एवं मधुधिवास पूजन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। यजमानों के रूप में तारकेश्वर रावत, रामाकांत महतो, डाॅ. मनोज मित्तल, पंकज कुमार, दिलीप साह, रामाश्रय महतो, रामप्रवेश कुमार, अर्जुन महतो, रामप्रीत प्रसाद, लूटन महतो, ललन कुमार, बिंदू, अनमोल ठाकुर, अजय महतो, सतीश साह, दक्षपाल सिंह, अजय शर्मा, प्रभाष झा ने शिरकत की। मुख्य पुजारी पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहित अन्य पंडितों ने अनुष्ठान विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ करवाए। उन्होंने कहा कि भगवान की मूर्तियों को शक्तियों से ओतप्रोत करने में अधिवास सहायक होता है। किसी देवी-देवता की मूर्ति जब शास्त्रोक्त विधि से मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठित हो जाती है तब उसे अमुक देवता का विग्रह कहा जाता है। सायंकाल में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें राजीव नारंग एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया।


पांच फरवरी को निकाली जाएगी नगर परिक्रमा
शिव शक्ति सेवा समिति मंडल के प्रधान राम ज्ञान सिंह ने बताया कि मंदिर में भगवान श्री गणेश, मां दुर्गा, श्री शनि देव, शिव परिवार व श्री हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। पांच फरवरी को भव्य नगर परिक्रमा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे। छह फरवरी को मूर्ति स्थापना होगी और हवन का आयोजन किया जाएगा। समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। चार फरवरी को वस्त्राधिवास, मिठाधिवास एवं आरती कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन सुबह नौ बजे पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed