फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gardening with high quality seeds

उच्च गुणवत्ता के बीजों से महकेगी बागवानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gardening with high quality seeds
करनाल। प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए इस वर्ष एक और महत्वाकांक्षी परियोजना की सौगात मिलेगी। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल में जल्द ही सब्जियों व फूलों के बीजों की प्रसंस्करण प्रयोगशाला तैयार होगी। विश्वविद्यालय के अंजनथली गांव स्थित परिसर में प्रयोगशाला निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्ष 2021 की शुरुआत में इसका निर्माण शुरू किया गया था और फरवरी तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि फरवरी तक यह प्रयोगशाला क्रियान्वयन में होगी। ये जानकारी महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. समर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में प्रयोग किए जाने वाले ज्यादातर उपकरण लाए जा चुके हैं। जिन्हें स्थापित किया जा रहा है। शुरुआती चरण में किसानों को उत्तम गुणवत्ता का धनिया व मेथी का बीज दिया जाएगा। बीज का वितरण राज्य सरकार के हरियाणा बीज वितरण निगम के मार्फत होगा। पिछले साल की शुरुआत में प्रसंस्करण प्रयोगशाला का निर्माण शुरू हुआ था। प्रयोगशाला की स्थापना का उद्देश्य बीज अंकुरण की क्षमता की जांच करना तथा नमी की मात्रा जांचना ताकि सुरक्षित भंडारण किया जा सके। बीजों की ग्रेडिंग की जाएगी ताकि हल्के व कमजोर बीज की छंटनी की जा सके। निमभन श्रेणी के बीज की छंटनी की जाएगी क्योंकि उसमें अंकुरण क्षमता कम हो जाती है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. रमेश गोयल ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय की ओर से बीज तैयार करने के लिए उन्नत किस्म के धनिया व मेथी की बिजाई की गई है। दोनों किस्मों का उच्च गुणवत्ता का बीज तैयार किया जाएगा। यही नहीं पिछले महीने किसानों को 500 किलोग्राम धनिया बीज (आनंद किस्म का) भी वितरित किया है। समय के साथ बीज उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ाएंगे। इसके अलावा पालक, मेथी, धनिया, मूली व गाजर के अच्छी किस्मों के प्रदर्शनी प्लांट लगाए हैं। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत प्रजातियों की पहचान करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed