फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ganna, perai, mell, karnal

भादसों शुगर मिल में होगी असंध व पानीपत मिल के गन्ने की पेराई

Wed, 15 Mar 2017 11:26 PM IST
karnal
karnal Updated Wed, 15 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
गन्ना संघर्ष समिति से जुड़े किसानों से साथ बुधवार को एसडीएम अश्वनी मलिक ने अपने कार्यालय में एक बैठक की। उसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल पिकाडली शुगर मिल भादसों में गया। जहां पर किसानों और शुगर मिल अधिकारियों के बीच हुई बात में कुछ शर्तों के साथ स्थानीय किसान असंध व पानीपत क्षेत्र का पांच लाख क्विंटल गन्ना मिल में लाने पर सहमति बनी। एसडीएम अश्वनी मलिक ने कहा कि किसानों को समझाया गया कि असंध के किसान भी आपके भाई हैं अगर आपके क्षेत्र के शुगर मिल में कोई दिक्कत आ जाए तो आपको भी गन्ना दूसरी मिल में डालना पड़ सकता है। इसलिए उन्हें भी यह सुविधा दी जाए। विदित हो कि क्षेत्र के किसान भादसों शुगर मिल में बाहरी गन्ने लाने का विरोध करते आ रहे थे। पिछले दिनों किसानों ने बाहरी क्षेत्र के गन्ने व पेमेंट देरी से मिलने की बात को लेकर मिल तक बंद करवा दिया था। जिसके बाद बुधवार को बैठक में सहमति बनी कि असंध शुगर मिल क्षेत्र का चार लाख क्विंटल व पानीपत क्षेत्र का एक लाख क्विंटल गन्ना भादसों शुगर मिल में आएगा। हर रोज 50 ट्राली इन क्षेत्रों से भादसों मिल में आएगी और उनकी अलग से लाइन लगेगी। भादसों शुगर मिल अब 24 दिन में किसानों को गन्ने की पेमेंट कर रहा है। क्षेत्र के किसान इस बात पर राजी हुए कि अगर शुगर मिल 23 दिन में पेमेंट करेगा तो बाहरी क्षेत्र की हर रोज 10 ट्राली बढ़ा सकता है और अगर 22 दिन में पेमेंट करेगा तो 20 ट्राली ओर बढ़ा सकता है इसी प्रकार एक-एक दिन पेमेंट पहले करने पर 10-10 ट्राली प्रतिदिन बाहरी क्षेत्र का गन्ना भादसों मिल खरीद सकता है। एसडीएम ने कहा कि बैठक में एक बात पर ओर सहमति बनी कि क्षेत्र के जिस किसान के पास 10 एकड़ में गन्ना खड़ा है, उसे हर रोज एक पर्ची भादसों शुगर मिल देगा। यदि किसी किसान के 20 एकड़ खेत में गन्ना खड़ा है तो उस किसान को दो पर्ची हर रोज मिल की ओर से दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इंद्री क्षेत्र में भी फिलहाल करीब सात लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed