फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four pulse store will open shortly in district

जिले में खुलेंगे चार सस्ती दाल के काउंटर

Sat, 07 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sat, 07 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
four pulse store will open shortly in district
आमजन को सस्ती दाल उपलब्ध करवाने के लिए लघु सचिवालय की नई बिल्डिंग में
विज्ञापन
शुक्रवार को डीसी डॉ. गणेशन ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन सुबह से शाम तक पांच क्विंटल दाल बिकी। एसडीएम राजीव मेहता ने भी काउंटर से दाल खरीदी और इसकी शुरुआत की, वहीं जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इसके अलावा चार और स्थानों पर सस्ती दाल के काउंटर खोले जाएंगे। इसके लिए जगह चिन्हित की जा रही है।

शहर की बात करें तो आगामी दो दिनों में नगर निगम के भवन के पास आंगनबाड़ी कार्यालय में एक और काउंटर खोला जाना है। डीसी ने बताया कि इस केंद्र से लोगों को मार्केट से सस्ते दामों पर दाल मिलेगी और यहां से प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम तक दाल खरीद सकता है। दालों की जमाखोरी को रोकने में यह काउंटर मदद करेगा। जिले में ऐसे और पांच काउंटर खोले जाएंगे जिस पर आम जनता को सस्ते दामों पर दाल मिलेगी।

यह काउंटर सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक  खुला रहेगा। डीएफएससी निशांत राठी ने बताया कि जिले के उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर ऐसे और भी काउंटर जल्द ही खोले जाएंगे। इन काउंटर के खुलने से आम जनता को बाजार में बढ़ती कीमतों से छुटकारा मिलेगा और कम दर पर दालें उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर एसडीएम करनाल राजीव मेहता, करनाल फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान राजेश कौशिक, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, राधे श्याम, पवन कुमार, विनोद कुमार आदि  उपस्थित रहे।

50 होलसेलर और रिटेलर पर हो चुकी है छापेमारी
डीएफएससी निशांत राठी ने बताया कि दालों के बढ़ते दाम के कारण जमाखोर को खत्म करने के लिए विभाग की टीम ने छापेमारी की है। अब तक 50 होल सेलर और रिटेलर पर छापामारी की जा चुुकी है। यह छापामारी आगे भी जारी रहेगी। महंगी दाल का तोड़ निकाल लिया है। दूसरी तरफ सरसों के तेल के बढ़े दामों के लिए भी विभाग की टीम मार्केट में है। जमाखोरों पर नजर है। कहीं पर स्टॉक अधिक मिला तो कार्रवाई होना तय है।

काउंटर पर इस रेट मिलेगी दाल  
लघु सचिवालय में खोले गए काउंटर पर चना दाल 58 रुपयेे, मलका 78, मसूर काली 72, उड़द छिलका 122 रुपये, अरहर 140 रुपये प्रति किलो और मूंग छिलका 98 रुपये प्रति किलो मिलेगी। दूसरी तरफ मार्केट में इनके रेट अधिक है। काउंटर पर सस्ती दाल मिलने के कारण है कि यहां पर मार्केेट फीस माफ की गई है।

उम्मीद से ज्यादा बिकी दाल
करनाल फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान राजेश कौशिक ने बताया कि उम्मीद से ज्यादा दाल काउंटर पर बिकने से खुशी है। पहले दिन लोगों को ज्यादा पता भी नहीं था, लेकिन पांच क्विंटल दाल बिकना बड़ी बात है। आगामी दिनों में काउंटर पर भीड़ लगनी तय है। काउंटर पर दाल उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तैयारी है। मार्केट से ज्यादा रिस्पांस काउंटर पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed