फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four died by corona, 176 new case arrived

कोरोना से चार लोगों की मौत, 176 नये केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
four died by corona, 176 new case arrived
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को चार और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 176 नये केस आये हैं। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 72 पहुंच गई है। अब तक कोरोना से संदिग्ध 61174 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 54,285 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 5457 मामले पॉजिटिव हैं। 1888 एक्टिव तथा 3497 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। राहत की बात ये है कि एक दिन में 253 लोगों ने कोरोना को हराया है। चिंता की बात ये है कि कोरोना की लगातार नई चेन बन रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन चार बुजुर्गों की मौत हुई है, वे पहले से अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। इनमें 77 वर्षीय सदर बाजार निवासी बुजुर्ग को 10 सितंबर को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था। उनको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। वहीं सेक्टर-13 निवासी 65 वर्षीय महिला को भी मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था। उनको बीपी और शुगर की बीमारी थी। पॉजिटिव पाये जाने पर उनका इलाज शुरू किया गया लेकिन रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार, सेक्टर-14 निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग को छह दिन पहले बुखार होने पर दाखिल कराया गया था। पहले से बीपी और शुगर की बीमारी थी। वह कोरोना से लड़ नहीं पाए। चौथी मौत कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में हुई है। करनाल के गांव खोरा खेड़ी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार होने पर यहां दाखिल किया गया था, बाद में परिजन उन्हें कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अस्पताल का डॉक्टर और कर्मी भी संक्रमित
सीएमओ ऑफिस की लिस्ट के अनुसार जिले में रविवार को 176 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 14 केस एंटीजेन टेस्ट तथा 162 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। कोरोना को मधुबन पुलिस अकादमी और सीएसएसआरआई (केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान) में नई चेन मिल गई है। मधुबन में पुलिस के 14 जवान और सीएसएसआरआई में चार कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। साथ ही अर्पणा अस्पताल का एक डाक्टर और एक कर्मी संक्रमित हैं। बिजली निगम का एसडीओ, सिविल लाइन थाना के दो कर्मी, मंडी के दो आढ़ती, कोटक महेंद्रा बैंक का कर्मी, इंद्री से एक वकील, इंद्री अस्पताल का अटेंडेंट, पार्क अस्पताल से एक, नगर निगम कर्मी, रोडवेज कर्मी, हुडा विभाग का कर्मीस गांधी नगर में मेडिकल शाप संचालक, सेक्टर-13 से चार, सीएचडी सिटी से दो, चार चमन से दंत चिकित्सक, कैनरा बैंक से एक संक्रमित मिले हैं। रेलवे रोड स्थित मोबाइल कंपनी वीवो कर्मी, बजाज फाइनेंस, आटो ड्राइवर, लकड़ी व्यापारी, बेरी उद्योग का मैनेजर, एक सरकारी अध्यापक, छोटी मंगलपुर से मेडिकल स्टोर से और स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed