{"_id":"63cb022f3198eb38a934b328","slug":"four-days-ago-the-girl-befriended-on-instagram-then-betrayed-karnal-news-knl1338815180-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती ने कटवा दिए जुगनू के दोनों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती ने कटवा दिए जुगनू के दोनों हाथ
विज्ञापन
करनाल। जुगनू के दोनों हाथ काटकर ले जाने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद अब उस युवती का भी सुराग लग गया है, जिसने जुगनू को साथ खाने के नाम पर कुरुक्षेत्र में बुलाया था। इसके बाद ही बदमाशों ने जुगनू के के दोनों हाथ काट लिए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि चार दिन पहले ही युवती से इंस्टाग्राम पर जुगनू की दोस्ती हुई थी।
पुलिस के अनुसार, पंजाब की युवती ने साजिश के तहत ही जुगनू से दोस्ती की और फिर उसे कुरुक्षेत्र बुलाया, जिसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को उस समय बदमाशों ने अंजाम दिया, जब युवती के साथ जुगनू हवेली ढाबे में खाना खा रहा था। युवती की संलिप्तता उजागर होने के बाद अब पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। दूसरी ओर वारदात का मुख्य आरोपी शराब कारोबारी संजय भी फरार है, जिससे डेढ़ साल पहले हुए विवाद के बाद जुगनू के दोनों हाथ काटने की घटना को अंजाम दिया गया। विदित हो कि इससे पहले जुगनू ने अपने साथी संग शराब कारोबारी पर गोलियां बरसाई थी। उस दौरान तीन गोलियां लगने के बावजूद शराब कारोबारी संजय बच गया। इस मामले में जुगनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके जमानत पर रिहा होने के बाद कुरुक्षेत्र बुलाकर उसके दोनों हाथ काट लिए गए। इस मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि संजय का पुलिस को अभी तक सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में कुरुक्षेत्र के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जुगनू बोला हाथ मत काटो, गोली मार दो
जब बेरहमी से जुगनू के हाथ काटे जा रहे थे। उस दौरान होटल में करीब 20 से 25 लोग और बैठे हुए थे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। इस दौरान जुगनू ने कहा था कि हाथ मत काटो, गोली मार दो, मगर हमलावर उसे हमेशा के लिए दर्द देना चाहते थे। यही कारण है कि बेरहमी से हाथ काटने के बाद हमलावर उसे साथ ले गए, ताकि सर्जरी से जुगनू सही न हो जाए।