फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former MLA District Ram Sharma joins BJP in presence of CM

Karnal News: सीएम की मौजूदगी में पूर्व विधायक जिले राम शर्मा ने थामा भाजपा का दामन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Former MLA District Ram Sharma joins BJP in presence of CM
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले, सात एस यानी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन, सेवा, स्वाभिमान और सुशासन पर बढ़ेंगे आगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति करने वाले पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने अपने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कांग्रेस, जजपा, आप आदि को छोड़कर आए 115 अन्य सियासतदारों को मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दी।
पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा के आवास सेक्टर आठ पर सुबह से बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। यहां आयोजित सभा में जिलेराम शर्मा ने हाथ उठवाकर सभी से भाजपा का बिना शर्त साथ देने का संकल्प लिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे मुख्यमंत्री की फोटो वाली पट्टियां हाथों में लेकर कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। भीड़ की अधिकता के कारण कुछ देर तो अफरातफरी की स्थिति रही लेकिन जिलेराम शर्मा ने माइक पर आकर स्थिति संभाली। इसी बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी भी मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक राम कुमार कश्यप, निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता, विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने सभी को आश्वस्त किया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा के लिए देश व समाज सर्वोपरि है और जन सेवा मुख्य ध्येय। इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश ने भी अभूतपूर्व तरक्की की है।
करनाल की तरह कैथल, पंचकूला, रोहतक में भी सैकड़ों लोगों ने भाजपा में आस्था जताई है। भाजपा के पुराने साथियों की तरह भाजपा में शामिल हुए नए साथियों को भी पूरा मान-सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात एस यानी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन, सेवा, स्वाभिमान और सुशासन को लेकर सबके सहयोग से आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए नौकरी, ट्रांसफर, इंटरव्यू, सीएलयू लाइसेंस आदि की व्यवस्था में कई तरह का परिवर्तन किया है।
सांसद संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सफेद कपड़ों में संत बताते हुए कहा कि मनोहर लाल व नायब सिंह सैनी की जोड़ी छा रही है। जिलेराम शर्मा ने कहा कि उन्होंने टिकट या किसी पद की कोई और शर्त नहीं रखी है।

असंध के पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, इंद्री विधानसभा में बसपा से चुनाव लड़ चुके सिरसी के पूर्व सरपंच सुशील कुमार, आम आदमी पार्टी के नेता रहे प्रदीप कांबोज, पूर्व जिला पार्षद ज्ञानचंद औड़, जजपा के युवा प्रदेश सचिव मनोज मलिक सरपंच, जजपा के एससी सेल पूर्व जिला प्रधान के शक्ति निम्बरी, एडवोकेट राधे श्याम यादव, को-ऑपरेटिव बैंक के रिटायर्ड जीएम सुभाष कोच, सेक्टर 33 वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र राणा, बुढा खेड़ा पिलखण वाले बाबा का आश्रम से बाबा विजय भगत, राइस मिल एसोसिएशन करनाल के प्रधान सौरभ गुप्ता, बाबा जसमेर सिंह कबीरपंथी आदि।

खून की जगह पसीना पर लगे ठहाके
पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान भावुक होकर कह दिया कि जिस जगह मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खून बहेगा, वहां वह अपना पसीना बहा देंगे, लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि शब्द ठीक नहीं हैं तो पहले सांसद संजय भाटिया ने बात को संभाला और कहा कि जिलेराम शर्मा के कहने का भाव ये है कि जहां मुख्यमंत्री का पसीना बहेगा, वह अपना खून बहाने को तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed