फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five railway stations will be built between Karnal-Yamunanagar

Karnal News: करनाल-यमुनानगर के बीच बनेंगे पांच रेलवे स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Five railway stations will be built between Karnal-Yamunanagar
- डीपीआर होगी तैयार, 64 से घटकर 61 किमी. होगी दूरी, बजट में घोषणा से वर्षों पुरानी परियोजना सिरे चढ़ने की जगी आस
विज्ञापन




गगन तलवार

करनाल। करनाल से यमुनानगर तक रेल लाइन निर्माण के दौरान तीन जिलों के पांच ग्रामीण क्षेत्रों में भी रेलवे स्टेशन बनेंगे। करनाल से यमुनानगर का वर्तमान का रेल का सफर भी आधा हो जाएगा। इससे जहां इन क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी, वहीं व्यापार की दृष्टि से भी लाभ होगा।

उत्तर रेलवे की ओर से नई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। इससे पुरानी डीपीआर का 64 किलोमीटर लंबा सफर घटकर 61 किलोमीटर होगा। जोकि वर्तमान में अंबाला के रास्ते यमुनानगर तक जाने की कुल 121 किलोमीटर की दूरी का आधा है। 61 किलोमीटर दूरी को लेकर सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन


हरियाणा प्रदेश के पिछले दिनों जारी हुए बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस रेल लाइन का जिक्र किया तो वर्षों पुरानी परियोजना के सिरे चढ़ने की आस जगी है। एचआरआईडीसी (हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के व्यवहार्यता अध्ययन के आधार पर उत्तर रेलवे नई परियोजना रिपोर्ट बना रहा है। इसके रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही धरातल पर कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से परियोजना को हरी झंडी पहले ही दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरिद्वार से भी जुड़ेगा करनाल

करनाल और यमुनानगर का राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ाव है जिससे औद्योगिक सामान और कच्चे माल को स्थानांतरित करने में मदद मिलेगी। डीपीआर के अनुसार, नई लाइन, दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर स्थित भैणी-खुर्द स्टेशन और अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर स्थित जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन से जुड़ेगी। इससे करनाल को हरिद्वार से भी सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। अभी यहां के ज्यादातर लोग सड़क मार्ग से ही हरिद्वार जाते हैं।




575 एकड़ भूमि की जरूरत

रेलवे एक्टिविस्ट इंजीनियर राजीव का कहना है कि डीपीआर के अनुसार, पूरे प्रोजेक्ट के लिए करीब 575 एकड़ भूमि की जरूरत है। इसके लिए सरकार की ओर से जमीन अधिग्रहण की जाएगी। करनाल से यमुनानगर के बीच में करनाल जिले में रंभा और इंद्री, कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा व यमुनानगर के रादौर और दामला में स्टेशन बनेगा। परियोजना को सिरे चढ़ाने में करीब 1200 करोड़ की लागत आएगी। नहर, नालों पर करीब 100 पुल भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed