फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five electric buses arrived, waiting for green signal

Karnal News: पांच इलेक्ट्रिक बसें पहुंची, हरी झंडी का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Five electric buses arrived, waiting for green signal
- बजट सत्र के कारण आज होने वाला कार्यक्रम स्थगित, करनाल-कुंजपुरा मार्ग पर चलेंगी बसें
विज्ञापन


फोटो समाचार

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से करनाल शहर में संचालन के लिए इलेक्ट्रिक बसें भेज दी हैं। करनाल रोडवेज के बेड़े में पहले चरण में पांच बसें आई हैं। जिन्हें करनाल-कुंजपुरा मार्ग पर चलाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ओर से रूट मैप तैयार कर लिया है। केवल सरकार की ओर से संचालन के लिए हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

पूर्व योजना के अनुसार, 28 फरवरी से करनाल शहर में इलेक्ट्रिक बसों का सिटी बस के रूप में संचालन शुरू होना था, मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी दिखाते हुए नई बस सेवा की शुरुआत की जानी थी, लेकिन बजट सत्र के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अब नई तिथि मिलने पर इन बसों का संचालन होगा। अधिकारियों के अनुसार, मार्च माह के पहले सप्ताह में इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


कुल 50 बसों का होगा संचालन
करनाल रोडवेज के बेड़े में सरकार की ओर से 50 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी। 45 बसें अभी और आनी हैं। इनके आने के बाद शहर में स्थानीय स्तर पर और ग्रामीण मार्गों पर केवल इन्हीं बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों को 35 किलोमीटर की परिधि में ही चलाया जाएगा। भविष्य में नई बसों के आने के बाद ही इनके मार्ग भी तय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। जल्द इनका संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल करनाल-कुंजपुरा मार्ग पर पहले चरण में इन बसों को चलाया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed