फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firing at a mobile shop, glass broken

Karnal News: मोबाइल की दुकान पर फायरिंग, शीशे टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Firing at a mobile shop, glass broken
-बाइक पर आए दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। सर्विस रोड थाना से करीब 200 मीटर दूर एक मोबाइल की दुकान के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायर कर दिया। बदमाशों ने दुकान के शीशे पर गोली चलाई। जिससे शीशा टूट गया। गोली की आवाज सुनकर खलबली मच गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो चुकी है। सूचना मिलने पर घरौंडा थाना पुलिस व सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को लगभग एक बजे जेएमडी मोबाइल शॉप के बाहर बाइक पर दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली और दुकान के सामने गोली चलाई लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद उसने दोबारा गोली चलाई तो वह दुकान के शीशे पर लगी। दुकान के अंदर ग्राहक डर गए। कुछ देर बार दुकान का मालिक व अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। दुकानदार नीरज गुप्ता का कहना कि कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले भी मूनक गांव के किसान गुरदीप सिंह से 25 हजार की लूट हुई थी थी। किसान मंडी से 75 हजार रुपए लेकर घरौंडा से अपने गांव जा रहा है।
विज्ञापन




मोबाइल की दुकान के बाहर गोली चलाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजपाल, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed