फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father-son grabbed 30 lakhs in the name of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने 30 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Father-son grabbed 30 lakhs in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निसिंग के तीन लोगों को पुर्तगाल भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने 30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों ने तीनों को पुर्तगाल भेजने के बजाय उन्हें नकली वीजा पर मास्को भेज दिया। जहां वह पकड़े गए और उन्हें वापस भारत भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


निसिंग के डाचर गांव निवासी गुरुदेव सिंह ने बताया कि करनाल की कनिका विहार काॅलोनी निवासी गुरुदेव सिंह विदेश भेजना का काम करता है। वह उसे पहले से जानता है। उसके रिश्तेदार पंजाब के पटियाला जिले के गांव ताला निवासी प्रिंसपाल सिंह, इसी जिले के घरौंचों गांव निवासी गुरप्रीत सिंह, कैथल जिले के धेरडू गांव निवासी अनिल कुमार को विदेश जाना था। उसने इन तीनों को विदेश भेजने की बात गुरुदेव सिंह से की तो उसने कहा कि उसका बेटा अमित कुमार करनाल में उसके साथ विदेश भेजने का काम करता है। वह उससे मिल लें। वह उससे मिला तो तीनों रिश्तेदारों को पुर्तगाल भेजने के लिए प्रति व्यक्ति 10-10 लाख रुपये मांगे। उसके कहे अनुसार अलग-अलग समय यह राशि प्रदान कर दी। लेकिन आरोपियों ने तीनों को पुर्तगाल भेजने के बजाए फर्जी वीजा पर मास्को भेज दिया। इसके बाद मास्को में उसके रिश्तेदार पकड़े गए और उन्हें भारत भेज दिया। अब वह अपनी धनराशि वापस मांगते हैं तो आरोपी उन्हें धमकी देते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed