फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father killed by stabbing him with sickle to cut sugarcane

Karnal News: गन्ना काटने की दरांती से वार कर पिता की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Father killed by stabbing him with sickle to cut sugarcane
- घर के खर्च को लेकर हुआ विवाद, बड़े बेटे ने की वारदात
विज्ञापन

- मां ने पुलिस को नाबालिग छोटे बेटे के भी हत्याकांड में शामिल होने की दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल (मधुबन)। घरेलू विवाद में रविवार की शाम गांव मंगलौरा में 19 वर्षीय बेटे ने गन्ना काटने वाली दरांती से वार कर पिता की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार पिता नशे का आदी था और अपनी सारी कमाई उड़ा देता था। खर्च को लेकर हुए झगड़े में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। गुरमीत ने पिता की गर्दन से लेकर शरीर के हर हिस्से पर वार किए।
पुलिस को दिए बयान में मां ने इस वारदात में बड़े बेटे के साथ छोटे बेटे के भी शामिल होने की बात बताई है। दोनों बेटे फरार चल रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखने के बाद आरोपी बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। गांव मंगलौडा में राममेहर (48) खेती बाड़ी का काम करता है। परिजनों के अनुसार वह अपनी सारी कमाई नशे में उड़ाने के साथ ही दूसरों को दे देता था। जिसके चलते घर के हालात खराब हो गए थे। मां इंद्रो और बेटा गुरमीत इसका विरोध करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम बेटे गुरमीत की पिता राममेहर के साथ घर के हालात और खर्च को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इतने में गुरमीत गन्ना काटने की दरांती उठाकर ले आया और पिता पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। गुरमीत ने पिता की गर्दन से लेकर शरीर के हर हिस्से पर वार किए। जिससे राममेहर की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी इंद्रो की शिकायत पर दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

अपनी कमाई बहनों पर खर्च कर देता था राममेहर

राममेहर की छह बहनें हैं। पत्नी इंद्रों के मुताबिक पति जो भी कमाता था, सभी अपनी बहनों को देता था। इस कारण घर में क्लेश रहने लगा। वारदात के वक्त वह रसाेई में चाय बना रही थी। इस दौरान बाहर पति और दोनों बेटों में झगड़ा हो रहा था। बड़े बेटे ने कहा कि बुआ के पास से संपत्ति के सारे कागजात, रकम और पशुधन वापस लेकर आओ। उससे बाहर से खरीदा गया दूध पीया नहीं जाता है, घर की भैंस का ही दूध पीएगा। इस पर पिता ने बेटे को डांटा तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान बेटों ने उसकी हत्या कर दी।


एक वर्ष बाद चार दिन पहले भाई के घर से आई थी मां
इंद्रो एक वर्ष से अपने भाई के घर रह रही थी। चार दिन पहले ही वह बड़े बेटे के साथ फिर से रहने के लिए आई थी। एक वर्ष पहले मारपीट में राममेहर ने इंद्रो के कान का पर्दा फाड़ दिया था। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया था। तब से इंद्रो अपने भाई के पास ही रह रही थी। चार दिन पहले ही बड़े बेटे के साथ रहने आई थी, जबकि छोटा बेटा राममेहर के साथ रहता था।


मां ने हत्या में दोनों बेटों के शामिल होने की बात कही है। दोनाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों फिलहाल फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
- तरसेम चंद, एसएचओ, थाना मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed