फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers will demonstrate on 26th in support of their demands

Karnal News: मांगों के समर्थन में 26 को प्रदर्शन करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers will demonstrate on 26th in support of their demands
- जिला स्तरीय किसान मोर्चा की बैठक में तैयार की गई रूपरेखा, लगाईं ड्यूटियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को देशभर के किसान जिला मुख्यालयों पर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। इसी आह्वान के तहत करनाल जिले में भी आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को दीनबंधु सर छोटूराम किसान भवन में जिला स्तरीय संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता भाकियू प्रदेश सरंक्षक प्रेम चंद शाहपुर ने की। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसको लेकर देशभर के किसानों में लगातार रोष पनप रहा है। 26 नवंबर को देशभर में आंदोलन करने का आह्वान किया गया है। किसान नेता शाहपुर ने बताया कि किसानों की मुख्य मांगों में एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने, एनजीटी के प्रदूषण कानून को समाप्त करवाना तथा पराली जलाने को लेकर दर्ज मुकद्दमों को वापिस लेने की मांग को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

सभी संगठनों के नेताओं ने प्राइवेट बिजली विधेयक की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इसे तुरंत वापिस ले। प्रीपेड मीटर व स्मार्ट मीटरों को लगाने का विरोध किया जाएगा। किसानों पर जो फसल अवशेष जलाने के आरोप में झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें वापिस लिया जाए। लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा देना। पराली जलाने के आरोप में किसानों पर जो मुकदमे दर्ज किए और स्मार्ट मीटर लगाने का जो फैसला सरकार ने लिया है वह दिल्ली में एसकेएम के साथ हुए समझौता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 नवंबर को किसान, मजदूर, कर्मचारी सभी गांधी चौक पर एकत्रित होंगे ओर वहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचेंगे और अपनी मांगों से संबंधित उपायुक्त महोदय को सौंपा जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगमाल सिंह, चेयरमैन यशपाल राणा, भाकियू के जिला प्रधान सुरेन्द्र घुम्मन, महासचिव सुरेंद्र बैनीवाल, किसान सभा से सतबीर सिंह सिंधड, किसान सभा सचिव कुलदीप सिंह, रामफल नरवाल, बाबूराम डाबरथला, रमेश कुमार मौजूद रहे।


पांच सदस्यीय कमेटी का गठन
26 नवंबर के आंदोलन को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर, किसान सभा से अशोक कुमार अरोड़ा, भाकियू से श्याम सिंह मान व सुरेंद्र सांगवान और सीटू से जगपाल राणा को शामिल किया गया। यह कमेटी कार्यक्रम के क्रियान्वन के लिए गठित की गई है। बैठक में 26 नवंबर को होने वाले आंदोलन को लेकर सभी संगठनों की ड्यूटियां लगाई गईं और आंदोलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed