{"_id":"5fad7dc18ebc3e9be74e4d1c","slug":"farmers-to-reach-delhi-on-november-26-against-three-agricultural-laws-gurnam-singh-karnal-news-knl5070448","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों कृषि कानूनों के विरूद्ध 26 नवंबर को किसान प्रत्येक बैरियर तोड़कर पहुंचेंगे दिल्ली : गुरनाम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों कृषि कानूनों के विरूद्ध 26 नवंबर को किसान प्रत्येक बैरियर तोड़कर पहुंचेंगे दिल्ली : गुरनाम सिंह
विज्ञापन
Farmers to reach Delhi on November 26 against three agricultural laws: Gurnam Singh
विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने तीन कानूनों के विरोध में देशभर के किसानों द्वारा 26 नवंबर को किये जाने वाले दिल्ली कूच की रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए वीरवार को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने यहां की कांबोज धर्मशाला में एक बैठक आयोजित करके चर्चा की। बैठक में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने निर्णय लिया है कि इस यात्रा को हर हाल में दिल्ली लेकर जाएंगे। कूच के दौरान अगर पुलिस किसानों को गिरफ्तार करेगी तो किसान गिरफ्तारी से पीछे नहीं हटेंगे लेकिन गिरफ्तारी अपने आप नहीं दी जाएगी। पुलिस जबरन गिरफ्तार करेगी तो कर ले।
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर के तले आयोजित इस बैठक में सहमति बनाई गई कि 18 नवंबर को किसानों का एक जत्था पंजाब हरियाणा की सीमा शंभू बैरियर से जीटी रोड के रास्ते दिल्ली की ओर कूच करेगा। किसानों का यह जत्था सोनीपत के पास एजूकेशन सिटी पर इकट्ठा होगा। इसी प्रकार पंजाब, राजस्थान और हिसार वाले किसानों का जत्था बहादुरगढ़ में एकत्रित होेगा। किसान निश्चित रूप से दिल्ली पहुंचेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में बनाई गई रणनीति के बारे में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी ने कहा कि 26 नवंबर के कूच की तैयारियों की कड़ी में सभी ब्लॉकों में किसानों द्वारा पहले मोटरसाइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। इन मोटरसाइकिल यात्राओं के द्वारा तीनों काले कृषि कानूनों के विरुद्ध प्रचार करके 26 नवंबर के कूच में अधिक से अधिक किसानों को शामिल करने का आह्वान किया जाएगा। किसानों को इन काले कानूनों के बारे में अवगत भी करवाया जाएगा। दूसरी ओर भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र आर्य दादूपुर ने बताया कि किसानों के इस आंदोलन में प्रदेश की सभी खापों धार्मिक संस्थाओं तथा सभी जातियों की महासभाओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा। किसान हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चलेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर कली राम मोहना, जिला प्रधान सुखबीर सिंह, बलबीर सिंह, सोहन सिंह और नछतर सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन से सेवा सिंह आर्य, राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी, गन्ना संघर्ष समिति नारायणगढ़ के प्रधान विनोद राणा, गन्ना संघर्ष समिति भादसों के प्रधान रामपाल चहल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, संगठन सचिव हरपाल सिंह सुढ़ल, युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्त्रस्म कसाना, मीडिया प्रभारी राकेश बैंस, अम्बाला मण्डल प्रधान बलकार सिंह रामनगर, रोहतक मण्डल प्रधान सत्यवान नरवाल, उपप्रधान चमेल सिंह खेड़ी, जिला कुरुक्षेत्र अध्यक्ष कृष्ण कुमार कलाल माजरा, जिला अंबाला अध्यक्ष मलकीत सिंह, यमुनानगर जिला प्रधान संजू गुदियना सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।