{"_id":"bdb0d5512987a56f1988fca759442556","slug":"farmers-sits-on-karnal-asandh-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने करनाल-असंध रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने करनाल-असंध रोड पर लगाया जाम
करनाल
Updated Sun, 23 Feb 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुंडला। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग पर किसानों की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन पर बल प्रयोग करने के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने विरोध जताते हुए जुंडला में करीब आधा घंटा करनाल-असंध रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आधे घंटे के बाद किसानों ने स्वयं जाम खोल दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इससे पूर्व जुंडला स्थित सतगुरु रविदास जागृति मिशन कार्यालय में खंड निसिंग के कार्यकारी अध्यक्ष यशपाल राणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसान नेताओं ने कहा कि जिला जींद के उचाना में कई दिनों चल रहे शांतिप्रिय आंदोलित किसानों पर बलपूर्वक लाठियां चला कर सरकार ने किसान विरोधी होने का परिचय दिया है।
विज्ञापन
किसान नेता रतनमान ने कहा कि आंदोलित किसानों पर लाठियां बरसा कर सरकार ने आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान-मजदूर कर्ज मुक्त नहीं होता और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जाता, तब तक कोई भी सरकार किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। मान ने कहा कि करनाल की पुरानी अनाज मंडी में 28 फरवरी को होने वाली किसान-मजदूर कर्ज मुक्त महापंचायत ऐतिहासिक होगी। इस किसान पंचायत में अहम फैसले लिए जाएंगे।
इस अवसर पर भाकियू रोहतक मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद शाहपुर, जिला संरक्षक महताब कादियान, जिला महासचिव शीशपाल शर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, जिला सचिव फते सिंह विर्क, प्रचार सचिव खेम सिंह फोजी,असंध खंड प्रधान जोगेंद्र सिंह झींडा, इंद्री खंड प्रधान सतीश कलसोरा, किसान नेता ओमपाल मढ़ाण, नेकीराम गढ़ी बीरबल, बलवान बदरान, जस्सा सिंह, देशराज शाहपुर, सुलतान सिंह, मालक सिंह, शीशा सिंह, अमरजीत सिंह, बीर सिंह जाणी, भीम सिंह नरवाल, सतबीर मढ़ाण, तारा चंद शर्मा सहित किसान मौजूद थे।