फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers should get cost based price: Arya

किसानों को मिले लागत आधारित मूल्य : आर्य

Fri, 06 Dec 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 06 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get cost based price: Arya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में केदार सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि लगभग 75 वर्षों से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, किसानों को फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए, जिसे किसान भी देश के सभी भाइयों के साथ आर्थिक स्थिति में कामयाब हो सके।
उन्होंने कहा कि किसान की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। किसान कर्ज में दब चुका है और आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार की ओर से 2021 में जो किसानों के साथ वादा किया था उनका पूरा करें। किसानों को एमएसपी प्लस 50 के आधार पर कानूनी गारंटी दी जाए। किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

जब तक लाभकारी मूल्य नहीं मिलता तब तक किसने की सब्सिडी जारी रहनी चाहिए और कर्ज बिना ब्याज के दिया जाए। भूमि ग्रहण अधिनियम में संशोधन किया जाए और डीसी रेट से 4 गुना अधिक देकर, 10 साल तक दस हजार प्रति एकड़ रेंट दिया जाए, ताकि किसान अपना गुजारा कर सके। बैठक में भीम सिंह, बलबीर सिंह, राम सिंह, राजेंद्र, रामपाल, सिरसा सिंह, बलबीर सिंह, केदारनाथ, टेकचंद आदि किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed