फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers lock to hit a sugar mill

किसानों ने जड़ा शुगर मिल पर ताला

Fri, 20 Dec 2013 11:51 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Fri, 20 Dec 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers lock to hit a sugar mill
किसानों ने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शाहाबाद शुगर मिल पर ताला जड़ दिया। इस दौरान किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने मिल प्रशासन पर आरोप लगाया कि मिल की मरम्मत के दौरान लगाया गया सामान सही नहीं है। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि इस बार मिल प्रशासन ने किसानों से समय मांगा था कि मिल को मरम्मत के चलते देरी से शुरू किया जाएगा लेकिन मिल शुरू होने के बाद भी आए दिन मिल में खराबी आ रही है, जिससे किसान परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि मिल में खराबी आने के कारण मिल के बाहर 2-2 किलोमीटर तक किसान अपने गन्ने की ट्राली लेकर खड़े रहते हैं और इस हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में रात-रात भर वे अपने ट्रैक्टरों पर ही ठहरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मिल प्रशासन ने दावा किया था कि 55 हजार क्विंटल की पिराई हर रोज की जाएगी लेकिन मिल के हालत को देखकर 40 हजार की औसत भी नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मिल का सामान सही न होने के कारण हो रहा है और इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के भुगतान में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला प्रधान बलकार सिंह, छोटू राम, कृष्ण कुमार, मोहिंद्र सिंह, रघबीर सिंह, सतबीर सिंह, जरनैल सिंह, महेंद्र सिंह, बलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।


एसडीएम ने दिया आश्वासन
एसडीएम राजेश कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी न आए इसलिए मिल अब पूरी तरह सुचारु रूप से चलेगी। एसडीएम ने कहा कि गन्ने का भुगतान सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने मिल गेट का ताला खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed