{"_id":"67229b4b1d5fd74cba051ba4","slug":"farm-roads-in-the-state-will-be-paved-agriculture-minister-karnal-news-c-18-knl1008-510028-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में खेतों के रास्ते होंगे पक्के : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में खेतों के रास्ते होंगे पक्के : कृषि मंत्री
विज्ञापन
- कृषि मंत्री ने खेत में चलाए ट्रैक्टर, हैप्पी सीडर और सुपर सीडर मशीन
- बोले, पराली जलाना अब कानूनी अपराध, निष्पादन करें किसान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कृषि एवं किसान कल्याण एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसान के लिए उसके खेत में जाने वाला रास्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में पूरे प्रदेश में खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। वे बुधवार को करनाल के तरावड़ी में एक किसान के फार्म हाउस पर पहुंचे।
यहां उन्होंने किसान द्वारा किए जा रहे पराली प्रबंधन के कार्य को देखा और स्वयं भी हैप्पी सीडर व सुपर सीडर मशीन को खेत में चलाया। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन किसान के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अति आवश्यक है। पराली को यदि खेत में ही मिला दिया जाए तो यह जमीन को पोषक तत्व देती है। इससे जमीन को खाद की भी कम आवश्यकता पड़ती है। इसके साथ-साथ प्रदूषण नहीं होता और पर्यावरण साफ रहता है।
कृषि मंत्री ने प्रगतिशील किसान विकास चौधरी के फार्म पर पराली के फानों के बीच ही हैप्पी सीडर व सुपर सीडर के माध्यम से गेहूं की सीधी बिजाई का अवलोकन किया। विकास चौधरी द्वारा अपने खेत में पराली न जलाकर कृषि यंत्रों के माध्यम से उनका निष्पादन किया जाता है। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि जिले में धान की कटाई का कार्य अंतिम चरण में है। इस अवसर पर विधायक भगवानदास कबीरपंथी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को पराली के प्रबंधन के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र उचित अनुदान पर उपलब्ध करवा रही है। किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी खेती को आधुनिक बनाना चाहिए।
सुरजेवाला पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस अपने राज्य संभाले
खेत में पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के आरोपों पर कटाक्ष किया। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर एमएसपी पर मुकरने का आरोप लगाया है। जिस पर कृषि मंत्री ने जवाब दिया कि पहले तो सुरजेवाला को कांग्रेस शासित राज्य देखना चाहिए। हरियाणा में देखरेख करने वाले बहुत लोग हैं, कांग्रेस की सरकार देश के कई हिस्सों में है, अब वहां पर देखिए कि वे एमएसपी दे रहे हैं या नहीं दे रहे। हमारे यहां सारी फसलें एमएसपी पर हैं।