फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fans surprised at Nishant's defeat in Paris Olympics, father also called the result wrong, demanded re-investigation

Karnal News: पेरिस ओलंपिक में निशांत की हार पर प्रशंसक हैरान, पिता ने भी परिणाम को बताया गलत, दोबारा जांच की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Fans surprised at Nishant's defeat in Paris Olympics, father also called the result wrong, demanded re-investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बॉक्सर निशांत देव का पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने का सपना टूट गया। मैच के अंत तक उन्हें यकीन था कि उन्होंने मैच जीत लिया है। लेकिन जो फैसला आया उसने निशांत को हैरान कर दिया।
निशांत देव के पिता पवन देव का कहना है कि मैच का परिणाम बिल्कुल गलत है, दोबारा से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेट पर सट्टा लगता है, वैसे ही मैक्सिको में बॉक्सिंग का बहुत बड़ा बाजार है। संभव है कि इसी वजह से निशांत को हराया गया हो। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर पुरुष बॉक्सिंग के 71 किलोग्राम भार वर्ग में मैक्सिको के मार्को वर्डे से मुकाबला था। जहां उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिता ने कहा कि अगर निशांत यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत जाता तो देश के लिए कांस्य पदक जीतना तय था। उन्होंने बताया कि इस मैच का जो नतीजा आया उसने सभी को हैरान कर दिया। प्रशंसकों का भी मानना है कि निशांत को जानबूझकर हराया गया है। उन्होंने कहा कि निशांत की हार के बाद अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जजों के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed