फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Factory worker attacked, mobile broken

Karnal News: फैक्टरी कर्मी पर हमला, मोबाइल तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Factory worker attacked, mobile broken
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। मोहिदीनपुर गांव स्थित एक फैक्टरी से लौट रहे कर्मचारी पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित आदिल निवासी गांव कुंडा कलां जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ने बताया कि जब वह जैक फैक्टरी से छुट्टी के बाद लौट रहा था, तभी राहुल, रोहित, रोहन सहित 6-7 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास चाकू, गंडासी और डंडे थे।




आदिल के अनुसार, हमला सभवाल हचरी के पास हुआ, जहां उसका साथी सलमान निवासी शामली उसे बचाने आया, लेकिन उसे भी गंभीर चोटें आईं। आदिल ने आरोप लगाया कि हमला पूर्व नियोजित था और हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। हमला रोकने की कोशिश में जब सलमान ने मोबाइल से वीडियो बनानी चाही तो उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और फिर उसे डंडा मारकर तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed